{"_id":"632046492e150416117695dc","slug":"ib-interrogated-accused-of-making-christians-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में धर्म परिवर्तन मामला: ईसाई बनाने के आरोप में 'अमिता बच्चन' से आईबी ने की पूछताछ, हाथ लगे सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में धर्म परिवर्तन मामला: ईसाई बनाने के आरोप में 'अमिता बच्चन' से आईबी ने की पूछताछ, हाथ लगे सुराग
Tue, 13 Sep 2022 02:28 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:28 PM IST
सार
आईबी टीम ने तीन नामजदों व आठ से 10 अज्ञात लोगों पर कुछ दिन से गांव में खासकर अनुसूचित जाति के लोगों को रुपये, आराम की जिंदगी, मिशनरी स्कूलों में दाखिला, रोजगार जैसे लुभावने प्रलोभन देकर मनोवैज्ञानिक रूप से धर्म परिवर्तन करने के मामले में पूछताछ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच इलाके के महुअंवा खुर्द गांव में प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई बनाने के आरोपियों से सोमवार को आईबी गोरखपुर के अफसरों की टीम ने पूछताछ की। उनसे जानकारी हासिल कर आईबी ने भी जांच शुरू कर दी है। उधर, सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने गिरफ्तार तीन नामजद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
रविवार रात पुलिस ने गांव के प्रधान शैलेश कुमार की तहरीर पर तीन नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ धर्म परिवर्तन, जालसाजी, मेडिकल काउंसिल एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों की पहचान महुअंवा खुर्द गांव निवासी अवधेश चौधरी, गोविंदपुर निवासी अमिता बच्चन और भरपुरवा निवासी भरत के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सोमवार को पुलिस से जानकारी मिलने के बाद आईबी की टीम पिपराइच थाने पहुंची थी। घंटों पूछताछ के बाद आईबी को अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
यह है मामला
अवधेश चौधरी, उसके साथी अमिता बच्चन, भरत और आठ से 10 अज्ञात लोगों पर कुछ दिन से गांव में खासकर अनुसूचित जाति के लोगों को रुपये, आराम की जिंदगी, मिशनरी स्कूलों में दाखिला, रोजगार जैसे लुभावने प्रलोभन देकर मनोवैज्ञानिक रूप से धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप है।