फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband's killers attacked with knife, molested daughter

Gorakhpur News: पति के हत्यारोपियों ने चाकू से किया हमला, बेटी से छेड़खानी

Thu, 01 Feb 2024 04:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Husband's killers attacked with knife, molested daughter
गुलरिहा थाने में दर्ज किया गया केस, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

वर्ष 2022 में पड़ोसियों ने की थी पति की हत्या, अब परिवार को कर रहे परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के शिवपुर शहबाजगंज निवासी एक महिला पर उसके पति की हत्या में नामजद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची 15 वर्षीय बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। आरोप है कि आए दिन बेटी व उसके साथ छेड़खानी भी की जाती है। गुलरिहा पुलिस तीन नामजद समेत पांच के खिलाफ बलवा, धारदार हथियार से हमला व छेड़खानी करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के शिवपुर शहबाजगंज निवासी महिला का आरोप है कि मंगलवार की दोपहर तीन बजे मोहल्ले के जंगल मातादीन शाहपुर निवासी राधेश्याम के तीनों लड़के छोटू, अंशु और गौरव दो अज्ञात लोगों के साथ हत्या करने की नियत से घर पर चढ़कर धारदार हथियार से हमला कर दिए।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने पहुंची 15 वर्षीय बेटी को आरोपी बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर खींच ले गए। मोहल्ले के लोगों को एकजुट होता देख पीड़िता को धमकी दी कि पति की हत्या में दर्ज केस में समझौता कर लो नहीं तो मां-बेटी को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
पति की हत्या में नामजद हैं आरोपी
वर्ष 2022 में 6 जुलाई की रात पीड़िता का पति भाई रामकिशुन के साथ अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी अंशु, गौरव, छोटू और रवि गुप्ता दोनों भाइयों को गाली दे रहे थे, विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से मारने लगे। पति को सिर में गंभीर चोट लगने से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लखनऊ इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। गुलरिहा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेजवाया था। आरोपी तीन माह पूर्व जेल से छूटकर आए हैं।


कोट
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed