{"_id":"5f0db00a8ebc3e63c45c258e","slug":"husband-death-after-wife-also-died-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति की अर्थी उठने से पहले पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ दो लोगों की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की अर्थी उठने से पहले पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक साथ दो लोगों की मौत पर रो पड़ा पूरा गांव
Wed, 15 Jul 2020 12:04 PM IST
vivek shukla
मोहम्मद आफताब आलम, मगहर, (संतकबीरनगर)।
मोहम्मद आफताब आलम, मगहर, (संतकबीरनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली क्षेत्र के भैंसहिया गांव निवासी बीमार सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक की सोमवार शाम को मौत हो गई। अभी परिजन उनकी अर्थी उठाने की तैयारी में थे कि सदमे में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दंपती की अर्थी उठी तो गांव के लोग रो पड़े। गांव के सीवान में एक ही कब्र में दोनों के शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
भैंसहिया गांव निवासी 70 वर्षीय सीताराम दस साल पूर्व परिषदीय स्कूल से प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी मालती की उम्र 65 थी। उनके तीन बेटे अशोक कुमार, दिलीप कुमार व कृष्ण कुमार और बेटी शिमला है। सभी बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- खपरैल का मकान गिरने से बेघर हुए पूर्व विधायक, ईमानदारी ऐसी कि एक मकान तक नहीं बनवा पाए
विज्ञापन
बड़े बेटे दिलीप कुमार ने बताया कि उनके पिता सीताराम को कैंसर की बीमारी थी। पीजीआई लखनऊ से उपचार चल रहा था। सोमवार को पिता की तबीयत अधिक बिगड़ गई। अभी उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि मौत हो गई। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे।
Trending Videos
लोगों ने पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
अर्थी उठाने का वक्त जैसे ही आया, उसी समय मां मालती की भी सदमे से मौत हो गई। दो घंटे के अंतराल में मां-बाप की मौत से परिवार सदमे में है। गांव के लोग भी दुखी थे। गांव के सीवान में एक ही कब्र में मां-बाप के शवों को दफनाया गया।
पीड़ित परिवार को गांव निवासी निवर्तमान प्रदेश सचिव सपा मोहम्मद ओवैस, संत कुमार यादव, नूरुल हसन, मकसूदुल हसन, गुड्डू वर्मा, विजय यादव, नीलकमल मिश्र, अत्रेश श्रीवास्तव, फिरोज आलम, राजकमल मिश्र, कृतेश पासवान, प्रधान अजय यादव, शैलेंद्र यादव, नितेश श्रीवास्तव, रमा शंकर लाल श्रीवास्तव आदि ने ढांढस बंधाया।
पीड़ित परिवार को गांव निवासी निवर्तमान प्रदेश सचिव सपा मोहम्मद ओवैस, संत कुमार यादव, नूरुल हसन, मकसूदुल हसन, गुड्डू वर्मा, विजय यादव, नीलकमल मिश्र, अत्रेश श्रीवास्तव, फिरोज आलम, राजकमल मिश्र, कृतेश पासवान, प्रधान अजय यादव, शैलेंद्र यादव, नितेश श्रीवास्तव, रमा शंकर लाल श्रीवास्तव आदि ने ढांढस बंधाया।