फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband committed suicide after Wife went home in anger

गोरखपुर: पत्नी नाराज होकर गई मायके, पति ने कर ली खुदकुशी

Thu, 03 Mar 2022 05:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

पिता ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व मां ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी गुलरिहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि मौत के वजह की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
husband committed suicide after Wife went home in anger
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सेमरा नंबर एक सांईधाम कॉलोनी में पत्नी से विवाद के बाद बृहस्पतिवार को युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। पंखे के कुंडा से दुपट्टा के सहारे उसने फंदा लगाया था। बृहस्पतिवार सुबह घरवालों को उसके खुदकुशी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेमरा नंबर एक सांईधाम कॉलोनी निवासी राहुल चौहान (27) ने बृहस्पतिवार सुबह घर पर अकेला होने के कारण कमरे में पंखे से दुपट्टा के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


पिता लक्ष्मण ने बताया कि बुधवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके कारण पत्नी पूजा नाराज होकर अपने मायके सिसवा महराजगंज चली गई। जिसके वजह से युवक ने पंखे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दो भाईयों में बड़ा था। पिता ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व मां ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी गुलरिहा अमित कुमार दुबे ने बताया कि मौत के वजह की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed