फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   husband commit suicide after Wife refused to come from maternal home

Gorakhpur: मायके से पत्नी ने आने से इनकार किया, पति ने दी जान

Mon, 29 Aug 2022 01:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Aug 2022 01:11 PM IST
सार

पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अन्नू मायके चली गई थी। दो दिन पहले उसे लेने के लिए सुनील पत्नी के पास गया था। उसने पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी तो शनिवार को घर आने के लिए निकला। रास्ते में उसने गुस्से में जहर निगल लिया।

विज्ञापन
husband commit suicide after Wife refused to come from maternal home
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो निवासी सुनील राजभर (25) ने शनिवार को जहर निगलकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


आरोप है कि वह पत्नी को लाने के लिए ससुराल चिलुआताल के शेरपुर गया था। पत्नी ने आने से इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध होकर रास्ते में उसने जहर निगल लिया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार देर रात मौत हो गई। अभी परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

जानकारी के मुताबिक, सुनील की शादी कुछ साल पहले चिलुआताल के शेरपुर चमराहे में अन्नू के साथ हुई थी। पिता रामधनी ने बताया कि पति-पत्नी में विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अन्नू मायके चली गई थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले उसे लेने के लिए सुनील पत्नी के पास गया था। उसने पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन नहीं मानी तो शनिवार को घर आने के लिए निकला। रास्ते में उसने गुस्से में जहर निगल लिया। उसने अपने एक रिश्तेदार को फोन कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed