फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Husband changed to religion Namaz adah and wife is worshiping God in gorakhpur

अल्लाह की इबादत में पति, पत्नी कर रही भगवान भोले शंकर की पूजा, जानिए आखिर क्यों?

Sat, 16 May 2020 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 May 2020 03:27 PM IST
सार

  • पति छह साल से बाहर में रहकर करता था मजदूरी
  • इस्लाम धर्म में आस्था बढ़ी तो कर लिया धर्म परिवर्तन

विज्ञापन
Husband changed to religion Namaz adah and wife is worshiping God in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक तरफ पत्नी भगवान शंकर की आराधना कर रही तो दूसरी तरफ पति अल्लाह की इबादत में लगा है। जी हां, यह अनूठा मामला गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र का है। इसकी चर्चा क्षेत्र में खूब है। जानकारी के मुताबिक झंगहा क्षेत्र के रामनिवास उर्फ अब्दुल रहमान आबूधाबी गए थे। एक कंपनी में मजदूरी की और साढ़े छह साल वहीं रह गए।

विज्ञापन


इसी बीच इस्लाम धर्म में आस्था बढ़ी तो उन्होंन धर्म परिवर्तन कर लिया। अब दिन में पांच बार नमाज अदा करते हैं। गत फरवरी में वह गांव आए तो तरह-तरह की चर्चा हुई। पहले मां, पत्नी ने आस्था में बदलाव का विरोध किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

विज्ञापन

एक ही घर अल्लाह और भगवान की होती है पूजा

अब सब अपनी-अपनी आस्था के हिसाब से पूजा-पाठ में लगे हैं। अब्दुल रहमान अब पांच वक्त की नमाज अदा करके अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजा भी रखा है। वहीं, मां और पत्नी भगवान भोले शंकर का पूजा-पाठ करती व जल चढ़ाती हैं।

इस्लाम धर्म स्वीकारने वाले की रामनिवास की शादी 15 वर्ष पहले रुद्रपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में हुई थी। पति के जाने के बाद पत्नी ज्यादातर अपनी मायके ही रहती थी। दोनों के संतान नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed