{"_id":"64caa6d9177ce428cc03a5d4","slug":"house-tax-impliment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-260822-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दाउदपुर में हमले के आरोपियों के आवास के टैक्स की गणना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दाउदपुर में हमले के आरोपियों के आवास के टैक्स की गणना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दाउदपुर में नगर निगम के अवर अभियंता के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों पर निगम अब टैक्स भी बढ़ाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट में आया है कि घर और दुकान का टैक्स बेहद कम है। बुधवार को कर निरीक्षक के अवकाश पर रहने के कारण टैक्स नहीं लगाया जा सका। बृहस्पतिवार को नया टैक्स लगने की उम्मीद है। नगर निगम के सूत्र बताते हैं कि नया टैक्स लगने के बाद जुर्माना बढ़ सकता है। इसके अलावा गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने आरोपियों के मकान के नक्शे की जांच शुरू कर दी है।
नगर निगम के अभियंताओं व कर्मचारियों पर हमले पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दाउदपुर क्षेत्र में बने भवनों के नक्शे की जांच कराने को कहा था। जीडीए की टीम ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, भवनों के टैस निर्धारण की जांच हो रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। नक्शे की जांच के साथ ही टैक्स निर्धारण कराया जा रहा है।