फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   house being built in zoo killer elephant will become neighbor of black buck

यज्ञ के दौरान बिदक कर तीन की ले ली थी जान: काले हिरण का पड़ोसी बनेगा बिगड़ैल हाथी

Thu, 13 Jul 2023 12:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jul 2023 12:57 PM IST
सार

16 फरवरी को चिलुआताल थाना के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का आयोजन हुआ था। पूजा में शामिल होने आया हाथी अचानक बिदक गया। बिदके हाथी ने दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया था। तीनों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
house being built in zoo killer elephant will become neighbor of black buck
गोरखपुर में हाथी का तांडव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिड़ियाघर परिसर में विनोद वन में रखे गए बिगड़ैल हाथी का बाड़ा बनने लगा है। इसे काले हिरण के बाड़े के पास में बनाया जा रहा है। यानी जल्द ही हाथी, काले हिरण का पड़ोसी हो जाएगा। यह वही हाथी है जो चिलुआताल इलाके में एक यज्ञ समारोह के दौरान बिदक गया था और तीन लोगों की जान ले ली थी।

विज्ञापन


चिड़ियाघर परिसर में डेढ़ एकड़ क्षेत्रफल में हाथी का बाड़ा बनाया जा रहा है। बाड़े की जमीन को अभी मिट्टी से पाटा जा रहा। जमीन से थोड़ी ऊंचाई तक मिट्टी भरने के बाद इसकी सतह तैयार की जाएगी। बाड़े को तैयार करने की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल हाथी को विनोद वन में रखा गया है। शासन के निर्णय के बाद उसके रख-रखाव व उसे स्वस्थ करने की जिम्मेदारी चिड़ियाघर प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हाथी के बिगड़ैल स्वभाव को देखते हुए बाड़े के निर्माण में मजबूती का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उसमें लोहे के चौकोर खंभे लगाए जाएंगे, ताकि हाथी उसे तोड़ न सके। हाथी से से न केवल दर्शकों, बल्कि चिड़ियाघर में मौजूद अन्य जीवों को भी सुरक्षित रखना है। दो से तीन महीने में हाथी को विनोद वन से चिड़ियाघर में स्थानांतरित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खोराबार टाउनशिप-मेडिसिटी योजना: बुलडोजर के आगे लेटीं महिलाएं, बोलीं- पहले हम पर चलाओ फिर मकान पर

मार्च से ही विनोद वन में दर्शकों की इंट्री नहीं

16 फरवरी को चिलुआताल थाना के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ का आयोजन हुआ था। पूजा में शामिल होने आया हाथी अचानक बिदक गया। बिदके हाथी ने दो महिलाओं व चार वर्षीय बच्चे को कुचल दिया था। तीनों की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गई थी।

काफी मशक्कत के बाद हाथी को नियंत्रित कर विनोद वन में रखा गया। मार्च के बाद से ही विनोद वन को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। जब तक हाथी को विनोद वन से चिड़ियाघर नहीं भेजा जाएगा, विनोद वन दर्शकों के लिए नहीं खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed