{"_id":"5ecbc8d578dd08324c7fe323","slug":"hotspots-duty-responsibility-is-more-dangerous-due-to-coronavirus-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: अपराधियों को पकड़ने से ज्यादा खतरनाक है कोरोना हॉटस्पॉट की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: अपराधियों को पकड़ने से ज्यादा खतरनाक है कोरोना हॉटस्पॉट की जिम्मेदारी
Mon, 25 May 2020 07:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 May 2020 07:02 PM IST
सार
- पुलिसकर्मियों को कोरोना संक्रमण से बचाव करते हुए निभानी है ड्यूटी
- हर हॉटस्पॉट पर 15 पुलिस कर्मचारियों की होती है तैनाती
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण काल में बढ़ते हॉटस्पॉट पुलिस के लिए परेशानी का कारण गए हैं। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर एरिया हॉटस्पॉट घोषित होता है तो वहां पंद्रह पुलिस कर्मियों की तैनाती का नियम है। ऐसे में इन्हें भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका उदाहरण दिल्ली और मुंबई पुलिस हैं।
विज्ञापन
यहां तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी निभाने के साथ ही संक्रमण से भी बचाव करना है। उनका कहना है कि अपराधियों को पकड़ने से ज्यादा खतरनाक हॉटस्पॉट एरिया की ड्यूटी है।
विज्ञापन
मार्च के अंत में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से जिले में अपराध का ग्राफ काफी कम हुआ है। इसका एक कारण लॉकडाउन की वजह से पुलिस की हर जगह की मौजूदगी भी है। लेकिन लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या ने मुसीबत बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों का कहना है कि जिले में नाकेबंदी से लेकर हॉटस्पॉट तक पुलिस का 24 घंटा सड़क पर बीत रहा है। रेलवे स्टेशन पर प्रवासी नागरिकों की सुरक्षा, उनके बीच भोजन वितरण, मोहल्लों में गश्त करने के अलावा अन्य ड्यूटियां भी लग रही हैं। ऐसे में वे खुद को कोरोना वायरस से सुरक्षित रख पाना आसान नहीं है।
लॉकडाउन में क्राइम का ग्राफ
- वर्ष लूट मर्डर गृह भेदन वाहन चोरी बलवा चोरी अन्य
- 2020 03 15 36 54 24 98 35
- 2019 09 22 65 143 29 220 89
- 2018 56 27 83 186 70 260 130
नोट: आंकड़ा एक मार्च से लेकर 15 मई तक का है।
एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने में पुलिस जिम्मेदारी निभा रही है। पुलिस की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। हॉटस्पॉट जोन के लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों में ही रहें।