{"_id":"62a180e1ab771a7fe127d4cd","slug":"hospital-operator-dies-in-mysterious-circumstances-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: गोरखपुर में रहस्यमय हालात में अस्पताल संचालक की मौत, बिस्तर पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: गोरखपुर में रहस्यमय हालात में अस्पताल संचालक की मौत, बिस्तर पर मिला शव
Thu, 09 Jun 2022 10:40 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:40 AM IST
सार
अभिषेक हॉस्पिटल के संचालक अभिषेक रंजन (35) की रहस्यमय हाल में मौत हो गई। बुधवार सुबह बिस्तर पर शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
अभिषेक रंजन। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके के तरकुलहा मोड़ पर स्थित अभिषेक हॉस्पिटल के संचालक अभिषेक रंजन (35) की रहस्यमय हाल में मौत हो गई। बुधवार सुबह बिस्तर पर शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई धीरज ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवकहिया निवासी अभिषेक रंजन ने तरकुलहा मोड़ पर हॉस्पिटल खोला था। भाई धीरज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि अभिषेक मंगलवार रात में झंगहा क्षेत्र के राजधानी गांव में अपने एक रिश्तेदारी में जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
वहां से देर रात हॉस्पिटल लौटे और वहीं सो गए। बुधवार सुबह उनकी मौत हो चुकी है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी का कहना है कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन