{"_id":"608f99f78ebc3e8d1d4f4121","slug":"home-isolation-will-get-fresh-food-via-whatsapp-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खास पहल: होम आइसोलेशन में हैं तो व्हाट्सएप करें, मिलेगा ताजा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास पहल: होम आइसोलेशन में हैं तो व्हाट्सएप करें, मिलेगा ताजा भोजन
Mon, 03 May 2021 12:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 03 May 2021 12:06 PM IST
सार
इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर की कोरोना संक्रमितों के लिए बड़ी पहल, कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर क्षेत्र के संक्रमितों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
Home isolation
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना संक्रमण के कारण होम आइसोलेशन में रहने वालों को पौष्टिक भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर ने होम आइसोलेशन में रहने वालों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था शुरू की है। व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर भोजन घर पर मंगाया जा सकता है। पहले चरण में कोतवाली, राजघाट और तिवारीपुर थाना क्षेत्र में सुबह और शाम को भोजन पहुंचाया जाएगा। बाद में इसका दायरा पूरे शहर में बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
क्लब की अध्यक्ष कविता नेभानी ने कहा कि कोरोना का संक्रमण इतना तेजी से बढ़ रहा है कि परिवार में एक सदस्य को हुआ तो सावधानी न बरतने पर दूसरे भी चपेट में आ जा रहे हैं। कई इलाकों में पूरा परिवार संक्रमित है। होम आइसोलेशन में लोग तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन कमजोरी होने के कारण पौष्टिक भोजन नहीं तैयार कर पा रहे हैं। कई परिवारों को भूखे सोने पड़ रहा है। इस दिक्कत को देखते हुए क्लब ने निशुल्क भोजन बनवाकर घर-घर पहुंचाने की व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन
इस समय करें व्हाट्सएप
कविता नेभानी ने बताया कि सुबह के भोजन के लिए सुबह आठ बजे और रात के भोजन के लिए शाम चार बजे तक संपर्क किया जा सकता है। कविता ने बताया कि कोरोना संक्रमित परिवार को कम से कम एक सदस्य की कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट देनी होगी। पता और मोबाइल नंबर लिखकर बताना होगा। साथ में परिवार में सदस्यों की संख्या भी बतानी होगी।
विज्ञापन
इन नंबर पर करें व्हाट्सएप
9682490230, 8400129981, 9648938302