{"_id":"64057c8d4086dd395b0e2465","slug":"holika-dahan-will-be-held-in-gorakhpur-today-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Holi 2023: गोरखपुर में आज होगा होलिका दहन, जानिए कब है शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Holi 2023: गोरखपुर में आज होगा होलिका दहन, जानिए कब है शुभ मुहूर्त
Mon, 06 Mar 2023 11:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:09 AM IST
सार
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि छह मार्च को भद्रा शाम तीन बजकर 56 मिनट से सात मार्च को सुबह चार बजकर 48 मिनट तक होने से होलिका दहन भद्रा का पुंछ भाग होगा। यह समय छह मार्च की रात में 12 बजकर 23 मिनट से एक बजकर 35 मिनट तक है। इसके मध्य होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
होलिका दहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होलिका दहन सोमवार की मध्यरात्रि विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि छह मार्च को भद्रा शाम तीन बजकर 56 मिनट से सात मार्च को सुबह चार बजकर 48 मिनट तक होने से होलिका दहन भद्रा का पुंछ भाग होगा।
विज्ञापन
यह समय छह मार्च की रात में 12 बजकर 23 मिनट से एक बजकर 35 मिनट तक है। इसके मध्य होलिका दहन किया जाएगा। इसके अलावा भद्रा के बाद यानी सुबह चार बजकर 49 मिनट से सूर्योदय से पूर्व सुबह छह बजकर 11 मिनट के बीच भी होलिका दहन किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे करें होलिका दहन
ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुभ मुहूर्त में स्नानादि के बाद होलिका दहन के समय दाहिने हाथ में जल, चंदन, अक्षत, द्रव्य आदि लेकर संकल्प करें। संकल्प करके किसी पेड़ की डाली को आरोपण कर उसके चारों ओर सूखी लकड़ी, कंडे, सूखा पुआल व झाड़-झंखाड़ रखें और होलिका का ध्यान करें। इसके बाद षोडशोपचार पूजन कर प्रार्थना करें। फिर अछूत कहे जाने वाले व्यक्ति के घर से अथवा प्रसूतिका स्त्री के घर से अग्नि मंगाकर या न उपलब्ध होने पर वहीं अग्नि प्रज्वलित कर होलिका जलाएं।
विज्ञापन