यात्रीगण कृपया ध्यान दें: यात्रियों के लिए चलाई जाएगी खास होली स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरी जानकारी
गोरखपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार के बीच भी दो फेरों में एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर से चंडीगढ़ और हैदराबाद के बीच एक-एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा गोरखपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार के बीच भी दो फेरों में एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी।
- 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 10 एवं 17 मार्च को रात 11:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोंडा और बस्ती के रास्ते दूसरे दिन शाम 06:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल 11 एवं 18 मार्च को रात 10:10 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 02:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
- 02575 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल 11, 18 एवं 25 मार्च को रात 09:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद, नागपुर, भोपाल, वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई, कानपुर, ऐशबाग और गोंडा के रास्ते तीसरे दिन सुबह 06:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
- 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 13, 20 एवं 27 मार्च को सुबह 08:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, वीरांगना लक्ष्मीबाई, नागपुर, सिकंदराबाद होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 03:20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
- 04048 आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर स्पेशल 12 से 19 मार्च तक प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को रात 11:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर, छपरा और हाजीपुर होते हुए दूसरे दिन रात 09:15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
- 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल 13 से 20 मार्च तक प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को रात 11:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, चंदौसी और मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन रात 11:30 बजे आनंदविहार पहुंचेगी।