फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   holi 2023 preparation in gorakhpur market

Holi 2023: होली के बाजार में भी दौड़ रहा 'बाबा का बुलडोजर', बाजार पर चढ़ा सियासत का रंग

Thu, 02 Mar 2023 03:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Mar 2023 03:08 PM IST
सार

इस बार बाजार में चीनी पिचकारी नहीं आई है। थोक बाजार में पाइप पिचकारी की कीमत पांच रुपये से 500 रुपये तक है। बुलडोजर पिचकारी की कीमत 350 रुपये से 550 रुपये तक है। वहीं, खिलौने वाली पिचकारियों की कीमत 20 से 600 रुपये तक है।

विज्ञापन
holi 2023 preparation in gorakhpur market
होली के लिए घंटाघर में बुलडोजर वाला पिचकारी खरीदते। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली के बाजार पर सियासत का रंग चढ़ा हुआ है। पांडेयहाता स्थित थोक मंडी में इस बार योगी का बुलडोजर पिचकारी और मोदी मुखौटे की जबरदस्त मांग है। अधिकतर दुकानों से बुलडोजर पिचकारी गायब हो चुकी है। इसके अलावा केसरिया टोपी, मोदी-योगी की फोटो वाली टी-शर्ट भी लोगों को भा रही है।

विज्ञापन


इस बार होली का बाजार भारतीय पिचकारियों से पटा है। साथ ही बच्चों के कार्टून वाली छोटा भीम, डोरेमन, मोटू-पतलू और कृष के कलाकारों की फोटो वाली पिचकारियों की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में चीनी पिचकारी नहीं आई है। थोक बाजार में पाइप पिचकारी की कीमत पांच रुपये से 500 रुपये तक है। बुलडोजर पिचकारी की कीमत 350 रुपये से 550 रुपये तक है। वहीं, खिलौने वाली पिचकारियों की कीमत 20 से 600 रुपये तक है। प्रेशर पिचकारी की कीमत 180 से 1200 रुपये के बीच है। मोदी और योगी के नाम वाली टी-शर्ट 100 रुपये में बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

मलिंगा वाली विग खूब पसंद आ रही

पिचकारियों की दुकानों में टंगी रंग-बिरंगी विग की खूब बिक्री हो रही है। मलिंगा की हेयर स्टाइल वाली विग भी लोगों को भा रही है। इसके अलावा योगी जटा और महिलाओं के बालों वाली रंग बिरंगी विग की भी भरमार है। इनकी कीमत 100 से 150 रुपये तक है।

हर्बल रंग-गुलाल की अधिक मांग
दुकानदारों ने बताया कि बाजार में हर्बल रंगों पर विशेष जोर है। दुकानों पर पहुंचते ही ग्राहक केवल हर्बल रंग और गुलाल ही मांग रहे हैं। इसके अलावा स्पेशल खुशबू वाले रंग-गुलाल, स्प्रे आदि भी दुकानों पर उपलब्ध हैं।

थोक व्यापारी करन गुप्ता ने कहा कि बाजार में इस बार एक भी चीनी पिचकारी नहीं आई है। बाजार पर पूरी तरह से मेड इन इंडिया पिचकारियों का कब्जा है। इसके अलावा हर्बल गुलाल और रंगों की भी खूब मांग है।

थोक व्यापारी विनोद चौधरी ने कहा कि इस बार बुलडोजर पिचकारी की जबरदस्त मांग है। कुछ दुकानों पर ही बुलडोजर पिचकारी बची हैं। अधिकतर दुकानों से ये गायब हैं, इससे ग्राहक निराश हो रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed