Gorakhpur News: नहीं रहे हॉकी यूपी के उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, अपने आवास पर ली अंतिम सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलरूप से खजनी के मंझरिया के रहने वाले धीरज सिंह छात्र राजनीति में सक्रिय थे। वह वर्ष 1993 में गोरखपुर विश्वविद्यालय के महामंत्री रह चुके थे। हॉकी और कुश्ती से लगाव की वजह से वह विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी रहे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पूरे दिन अंतिम दर्शन के लिए आवास पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संतप्त परिजनों से वार्ता कर सांत्वना दी। राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक प्रदीप शुक्ला, पूर्व विधायक अमरमणि त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी आदि संवेदना जताने घर गए।