{"_id":"639409c058b0086e72630af9","slug":"history-sheeter-bhola-yadav-surrendered-in-the-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर भोला यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने कुर्क की थी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर भोला यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने कुर्क की थी संपत्ति
Sat, 10 Dec 2022 09:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो पीपीगंज (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पीपीगंज (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 10 Dec 2022 09:54 AM IST
सार
पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार का निवासी अखिलेश यादव उर्फ भोला यादव पीपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसपर कुल 44 मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। भोला यादव ने दो माह पूर्व पीपीगंज नगर के व्यापारी बंधुओं को मारपीट कर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन
पीपीगंज पुलिस ने कुर्क की थी संपत्ति।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर व 50 हजार रुपये के इनामी सपा नेता अखिलेश उर्फ भोला यादव ने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव की वजह से वह कोर्ट में हाजिर हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार का निवासी अखिलेश यादव उर्फ भोला यादव पीपीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसपर कुल 44 मुकदमे विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं। भोला यादव ने दो माह पूर्व पीपीगंज नगर के व्यापारी बंधुओं को मारपीट कर अधमरा कर दिया था।
विज्ञापन
इस मामले में पीपीगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बाद में पुलिस ने डीएम के अनुमोदन के बाद गैंगस्टर का केस दर्ज किया। उसकी साढ़े तीन करोड़ की संपत्ति को भी कुर्क कर दिया था। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच शुक्रवार को वह कोर्ट में हाजिर हो गया। थानेदार दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस उसकी तलाश में थी, लेकिन शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर हो गया।