{"_id":"60af87c3b23abb2f782b32b3","slug":"highest-wifi-railway-station-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: यूपी में सबसे ज्यादा हैं वाईफाई युक्त रेलवे स्टेशन, जानिए कितनी है संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: यूपी में सबसे ज्यादा हैं वाईफाई युक्त रेलवे स्टेशन, जानिए कितनी है संख्या
Thu, 27 May 2021 05:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 May 2021 05:21 PM IST
सार
सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन वाला प्रदेश यूपी, पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 486 रेलवे स्टेशन, दूसरे नंबर पर है महाराष्ट्र।
विज्ञापन
gorakhpur railway station
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों पर वाईफाई की सुविधा पिछले पांच सालों से दी है। अब तक छह हजार स्टेशन पर यह सुविधा है, जिसमें सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन वाला प्रदेश यूपी है।
विज्ञापन
यहां 762 रेलवे स्टेशन वाईफाई से युक्त हैं। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे की संख्या 200 से ज्यादा है। पूर्वोत्तर रेलवे में कुल 486 रेलवे स्टेशन हैं।
रेल मंत्रालय के बयान के मुताबिक 15 मई की स्थिति के अनुसार, उत्तर प्रदेश 762, महाराष्ट्र 550, आंध्र प्रदेश 509, पश्चिम बंगाल 498, राजस्थान 458, तमिलनाडु 418, मध्य प्रदेश 393, बिहार 384, कर्नाटक 335, गुजरात 320, ओडिशा 232, झारखंड 217, असम 222, पंजाब 146, हरियाणा 134, केरल 120, छत्तीसगढ़ 115, तेलंगाना 45, दिल्ली 27, हिमाचल प्रदेश 24, उत्तराखंड 24, जम्मू और कश्मीर 14, गोवा 20, त्रिपुरा 19, यूटी चंडीगढ़ 5, अरुणाचल प्रदेश 3, नागालैंड 3, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में 1-1 रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा पहुंच चुकी है।
विज्ञापन