फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   High fever and vomiting patients increased in emergency of district hospital

जानलेवा गर्मी: किसान खेत में तो कोई राह चलते गिरा और उठा नहीं, 12 घंटे में 38 मरीज भर्ती

Tue, 20 Jun 2023 04:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

बेलीपार थाना क्षेत्र के पियर निवासी संतोष जायसवाल एक दुकान पर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आया और और कुर्सी से गिर गए। आसपास के लोग निजी साधन से उन्हें लेकर 2:20 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने इमरजेंसी गेट के बाहर ही नब्ज टटोल कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
High fever and vomiting patients increased in emergency of district hospital
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में दिखाने जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में तेज धूप और लू जानलेवा हो गई है। आलम यह है कि खेत में काम करते किसान, राह चलते लोग गिर जा रहे हैं और फिर उठ नहीं रहे हैं। सोमवार जिले में विभिन्न जगहों पर कुछ इसी तरह से असामान्य तरीके से छह लोगों की मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी मौतें लू लगने से हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सही वजह सामने आ सकेगी।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तेज बुखार, उल्टी, दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दो मरीज जिला अस्पताल में भर्ती होने पहुंचे थे लेकिन वे पहले ही दम तोड़ चुके थे। दोनों के परिजन शव लेकर चले गए। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट न होने की वजह से सही कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। उधर, सुबह से शाम सात बजे तक जिला अस्पताल के इमरजेंसी में सात बजे तक 74 मरीज भर्ती हो चुके थे। इनमें 38 ऐसे थे, जिनको तेज बुखार, उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत थी।
विज्ञापन


गर्मी के चलते हालात ऐसे हो गए हैं कि मरीज इमरजेंसी में आते-आते बेहाेश हो जा रहे हैं। डॉक्टर इसका कारण डिहाईड्रेशन बता रहे हैं। पादरी बाजार से इलाज के लिए 2:40 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंची सुनीता को उल्टी के साथ तेज पेट दर्द की शिकायत थी। उनके साथ उनकी छोटी बहन कौशिल्या उन्हें पंखे से हवा दे रही थी। इसके बाद भी उन्हें गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  गीता प्रेस नहीं लेगा गांधी शांति पुरस्कार की धनराशि, बोले- सम्मान स्वीकार, दान नहीं

इस बीच जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तीन से चार मरीज एंबुलेंस से आ गए। इनमें खजनी से रामकिशोर को तेज बुखार की शिकायत थी। बताया कि पैरासिटामॉल खाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। शरीर में दर्द ऐसा हैं कि जैसे जान चली जाएगी। इमरजेंसी मेडिकल अफसर डॉ. शहनवाज ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले 20 से 25 फीसदी मरीजों को उल्टी, दस्त के साथ तेज बुखार की शिकायत हैं। इन मरीजों को 24 से 48 घंटे भर्ती करना पड़ रहा है। बताया कि गर्मी की वजह से सबसे अधिक दिक्कत लो बीपी की है। यही वजह है कि लोगों को सलाह दी जा रही है कि अधिक से अधिक पानी पीएं।
 

कुर्सी पर आया चक्कर हो गई मौत

High fever and vomiting patients increased in emergency of district hospital
गोरखपुर जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

बेलीपार थाना क्षेत्र के पियर निवासी संतोष जायसवाल एक दुकान पर कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक चक्कर आया और और कुर्सी से गिर गए। आसपास के लोग निजी साधन से उन्हें लेकर 2:20 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने इमरजेंसी गेट के बाहर ही नब्ज टटोल कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी तरह शहर के राजेंद्र नगर की रहने वाली एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डिहाईड्रेशन की दिक्कत हुई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: मरम्मत करानी थी तब लाइनमैन से वसूलवा रहे थे बकाया बिल, अब बिजली दे रही झटका तो हांफ रहे

तेज बुखार में नहीं हो रहा पैरासिटामॉल का असर
तेज बुखार के मरीजों को पैरासिटामॉल से भी राहत नहीं मिल रही है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में आने वाले 50 फीसदी मरीजों ने यह समस्या बताई। डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो जा रही है। इसकी वजह से लोगों को दिक्कतें ज्यादा है। यही वजह है कि ऐसे मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।

हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की बीआरडी में मौत, हीट स्ट्रोक की आशंका

High fever and vomiting patients increased in emergency of district hospital
गोरखपुर में गर्मी - फोटो : अमर उजाला।

हत्या, लूट और गैंगस्टर के आरोपी की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। आशंका है कि मौत की वजह हीट स्ट्रोक हो सकती है।आरोपी गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर टोला रामनगर का विजय भारती (40) जिला कारागार में बंद था। विजय को शिवशक्ति गैस एजेंसी के मैनेजर से रुपये के लूट के मामले में गिरफ्तार जेल भेजा गया था। उस पर गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी।

इसे भी पढ़ें: कुछ डॉक्टर दलालों को दे रहे शह: माफिया के दम पर चल रहा गोरखपुर के कई निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोर का धंधा

जिला कारागार में तबियत खराब होने पर मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया था, जहां इलाज दौरान रविवार की रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर जिला कारागार में विजय की तबीयत खराब हो गई। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जिला कारागार के डॉक्टरों ने तेज बुखार और हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका जताई है। विजय भारती पर हत्या, चोरी, लूट जैसे गंभीर धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं।

सड़क किनारे मिलीं दो लाशें, गर्मी से मौत की आशंका

High fever and vomiting patients increased in emergency of district hospital
गर्मी के बीच में बिजली ने भी साथ छोड़ दिया है। - फोटो : अमर उजाला।

चिलुआताल इलाके के दो अलग-अलग जगहों पर रविवार को देर शाम दो लोगों की लाश मिली। आशंका है कि गर्मी की वजह से दोनों की मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बरगदवां के स्प्रीगर मोड़ के पास लक्ष्मी आयल मिल के पास शव मिला। जेब में पहचान पत्र के आधार उनकी पहचान खजनी के परसौनी निवासी रामगोपाल (70) के रूप में हुई।

इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस को राजनीतिक चश्मे से देखना गलत, यह सनातन संस्कृति की संवाहक

सूचना पर पहुंचे बेटे अंकुर ने बताया कि पिता रामगोपाल घर से बलरामपुर जाने के लिए निकले थे, उन्हें नकहा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर जाना था। वह लक्ष्मी आयल मिल के पास मृत मिले। दूसरी घटना के बारे में भगवानपुर टोला बिचऊपुर निवासी विजय कुमार ने 112 नंबर पर डायल कर सूचना दी। बताया कि एक व्यक्ति सड़क के किनारे चलते-चलते अचानक गिर कर बेहोश हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान अंकित दूबे गणेशपुरम राप्ती नगर फेज एक के रूप में हुई।

खेत में काम कर रहे किसान की मौत

High fever and vomiting patients increased in emergency of district hospital
गर्मी से दिक्कत होने पर अस्पताल पहुंच रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला।
चौरीचौरा इलाके के डुमरी खुर्द निवासी किसान रामवृक्ष (60) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर में खेत में कार्य करने के दौरान अधिक गर्मी के कारण वह अचानक गश खाकर गिर गए। परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें: गीता प्रेस में गांधीजी के सुझाव पर नहीं छापते विज्ञापन, लागत से आधे दाम पर बिकती हैं पुस्तकें

जानकारी के मुताबिक, रामबृक्ष सोमवार की दोपहर में अपने खेत से घास की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक खेत में ही गिर गए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को खेत की रोपाई करनी थी, जिसके लिए खेत से घास पूस साफ करने के लिए वह खेत चले गए थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed