{"_id":"61a9b8231016f113e6165231","slug":"helmet-not-applied-died-in-road-accident-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नहीं लगाया था हेलमेट, सड़क हादसे में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नहीं लगाया था हेलमेट, सड़क हादसे में हो गई मौत
Fri, 03 Dec 2021 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:54 AM IST
सार
बरात से लौटते समय हादसा, बाइक पर साथ बैठे दो अन्य घायल, रामपुर बुजुर्ग में हादसे में बाइक सवार महिला घायल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना के मजनू चौकी अंतर्गत काजीपुर गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक पर बैठे दो अन्य युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। मृतक की पहचान साखी (माथाबारी) के अखिलेश साहनी (21) के रूप में हुई है। वहीं मंझरिया निवासी आकाश शर्मा और राजाबारी निवासी राघव घायल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अखिलेश साहनी, आकाश शर्मा और राघव बुधवार की रात मड़हा गांव से इटौली, खजनी बारात जा रहे थे। काजीपुर गांव के समीप अनियंत्रित अज्ञात चार पहिया वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
यहां अखिलेश की इलाज के दौरान मौत हो गई। आकाश व राघव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद अखिलेश का अंतिम संस्कार किया गया।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक बृहस्पतिवार को रामपुर बुजुर्ग में फोरलेन पर क्रासिंग पार कर रहे बाइक सवार को चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। बाइक पर बैठी डुमरीखास की बिंद्रावती देवी (45) घायल हो गईं। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सुकरौली पीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत बेहतर बताई गई है।