{"_id":"65181536343ccbb26d0051f8","slug":"heavy-rain-accompanied-by-strong-storm-in-gorakhpur-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में राहत की फुहार: तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में राहत की फुहार: तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Sat, 30 Sep 2023 06:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:01 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में शनिवार की सुबह निकली तेज धूप से गर्मी का अंदाजा लग रहा था लेकिन साथ ही चलती ठंडी हवा और दोपहर होते ही काले बादलों के साये ने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ने लगी। बादलों की आवाजाही के बाद तेज फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
वर्तमान में मानसून का ट्रफ यानी हवा के कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश के आस-पास है। इसके चलते बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ के आसपास के जिलों में मानसून मेहरबान है। जिसके चलते गोरखपुर में शनिवार को दोपहर में मौसम का मिजाज बदल गया। अभी दो-तीन दिन मौसम में इसका असर देखने को मिलेगा।