फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Heaters and blowers worth two crores were sold in cold weather

Gorakhpur Cold: सर्द मौसम में बिक गए दो करोड़ के हीटर, ब्लोअर, दुकानदारों की चांदी

Mon, 29 Jan 2024 11:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Jan 2024 11:13 AM IST
सार

विजय चौराहा के दुकानदार पदम अग्रवाल ने बताया कि लोगों में जागरूकता बढ़ गई है। ऑयल हीटर महंगा है तो इसका विकल्प कार्बन हीटर बन गया है। रूम में कार्बन हीटर के इस्तेमाल से ऑक्सीजन बहुत कम जलता है। इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है।
 

विज्ञापन
Heaters and blowers worth two crores were sold in cold weather
कोतवाली रोड पर हीटर खरीदते लोग - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कड़ाके की ठंड ने दस्तक दी तो रूम हीटर और ब्लोअर की बिक्री अचानक बढ़ गई है। शहर में एक सप्ताह की ठंड में दो करोड़ रुपये के रूम हीटर और ब्लोअर बिक गए। अचानक मांग बढ़ने का असर है कि बाजार में ब्रांडेड हीटर की कमी हो गई है, क्योंकि ठंड कम होने के कारण व्यापारियों ने पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रिक सामान नहीं मंगाए थे।

विज्ञापन


कोतवाली रोड, रेती रोड सहित अन्य क्षेत्रों की इलेक्ट्रिक की दुकानों में रूम हीटर, ब्लोअर, गीजर की बिक्री बढ़ गई है। ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव के तामझाम की बजाए रूम हीटर और ब्लोअर खरीद रहे हैं। कोतवाली रोड के व्यापारी अमरेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक सप्ताह की ठंड से शहर में दो करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ होगा। चेंबर ऑफ इलेक्ट्रिक से जुड़े 200 दुकानदार हैं। औसतन हर दुकान में 10 हजार रुपये से अधिक की बिक्री हुई है।
विज्ञापन


विजय चौराहा के दुकानदार पदम अग्रवाल ने बताया कि लोगों में जागरूकता बढ़ गई है। ऑयल हीटर महंगा है तो इसका विकल्प कार्बन हीटर बन गया है। रूम में कार्बन हीटर के इस्तेमाल से ऑक्सीजन बहुत कम जलता है। इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

कोतवाली रोड व्यापारी राजीव रस्तोगी ने कहा कि ठंड के मौसम में शुरुआती दौर में अधिक ठंड नहीं पड़ी तो माल डंप हो गया था, लेकिन अंतिम दौर की ठंड में रूम हीटर, ब्लोअर खूब बिके हैं। ब्रांडेड हीटर बाजार में नहीं मिल रहे हैं। स्टैंड गीजर की मांग अधिक है।

व्यापारी रेती रोड विकास गुप्ता ने कहा कि ठंड के मौसम रूम हीटर, ब्लोअर और गीजर खूब बिक रहे हैं। अंतिम दौर में ठंड पड़ी है, इस कारण लोगों को कुछ सामान आसानी से नहीं मिल रहे हैं। जिनके वहां जो सामान कम है, वे मंगा नहीं रहे हैं, क्योंकि माल डंप होने का जोखिम है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed