{"_id":"64caa8232bd6baa70b018ea5","slug":"health-problem-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-260755-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संक्रामक बीमारियों के चलते जिला अस्पताल में दिखी मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संक्रामक बीमारियों के चलते जिला अस्पताल में दिखी मरीजों की भीड़
Thu, 03 Aug 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए पर्ची के लिए कतार में लगे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव से संक्रामक बीमारियां पैर फैलाने लगी हैं। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी से लेकर दवा काउंटर तक मरीजों की भीड़ नजर आई। कोई पेट में दर्द से परेशान था तो कोई बुखार व सर्दी-जुकाम से।
जिला अस्पताल में इलाज कराने आईं शहर के पैडलेगंज इलाके की विंद्रावती पेट में दर्द से परेशान थीं। ओपीडी में डॉक्टर ने चेकअप के बाद खान-पान में सावधानी बरतने की सलाह दी। इसी वार्ड की प्रेमशीला भी बुखार व खांसी से परेशान हैं। रामजियावन अपने पोते की आंख लाल होने के कारण परेशान थे। डॉक्टर ने ड्रॉप देने के बाद घर में रखकर इलाज की सलाह दी। इन जैसे तमाम अन्य मरीज बुधवार को दवा काउंटर पर धक्का-मुक्की कर रहे थे।
दोपहर में जिला अस्पताल की ओपीडी के आगे दवा व पर्ची काउंटर पर भीड़ लगी थी। जितने लोग पर्ची काउंटर की लाइन में लगे थे, उससे तीन गुना अधिक लोग दवा काउंटर पर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस मौसम में संक्रामक बीमारियों का असर बढ़ जाता है। लोगों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। पेट दर्द, बुखार, आंख लाल होने आदि के मामले अधिक आ रहे हैं।
...
सीएमओ ने ऑन कॉल मरीजों को बताई दवा
सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने ई-संजीवनी एप के जरिए मरीजों को चिकित्सीय सलाह दी। इस दौरान उनके पास 50 से अधिक मरीजों के कॉल आए। 18 वर्षीय रितेश बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे। रोशनी ने अपनी 65 वर्षीय मां रामरती के लिए इलाज के बारे में पूछा। रामरती को हाथ-पैर में जलन रहती है। सीएमओ ने इन्हें बताया कि कैल्शियम व आयरन की कमी से ऐसी दिक्कत आती है। नियमित दवा से यह ठीक हो जाएगा। 25 वर्षीय बृजेश ने सुस्ती व घबराहट की दवा पूछी। इस पर उन्हें ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर की रिपोर्ट के साथ दोबारा कॉल करने की सलाह दी गई।