फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health of complainant woman who came in front of Gorakhpur DM office after consuming poison deteriorated

गोरखपुर: जहर खाकर डीएम कार्यालय प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची महिला, मचा हड़कंप

Mon, 03 Jan 2022 08:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 03 Jan 2022 08:10 PM IST
सार

महिला की हालत बिगड़ने पर स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालक गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
health of complainant woman who came in front of Gorakhpur DM office after consuming poison deteriorated
जहर खाने वाली महिला का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के जटेपुर उत्तरी की रहने वाली रेनू यादव जहर निगलकर सोमवार की दोपहर डीएम कार्यालय पहुंच गई। प्रार्थना पत्र हाथ में लिए महिला बेटी के साथ पहुंची थी। अभी वह डीएम से मिल पाती, इसके पहले ही लड़खड़ाकर गिर गई। महिला के गिरते ही हड़कंप मच गया। तभी बेटी ने बताया कि महिला ने जहर निगल लिया है।

विज्ञापन


यह सुनते ही अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना देकर महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया और वह भर्ती है। उधर, डीएम ने प्रकरण में संज्ञान लेते हुए शाहपुर थानेदार से जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के जटेपुर उत्तरी कृष्णा नगर प्राइवेट कॉलोनी निवासी रेनू यादव पत्नी सत्य प्रकाश का आरोप है कि उसके ही घर में जेठ व देवर हिस्सा नहीं दे रहे हैं। जबरन मारपीट कर उसे घर से भगा भी दिया गया है। इसकी शिकायत लेकर थाने पर गई, लेकिन पुलिस ने यह कहकर लौटा दिया कि मामला राजस्व से जुड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह बेटी के साथ डीएम से मिलने आई थी। डीएम कार्यालय के दरवाजे पर पहुंचते ही वह गिर गई। इसके बाद बेटी समझ गई कि महिला ने जहर निगला है। बेटी ने ही कलेक्ट्रेट कर्मियों को जहर निगलने की जानकारी दी थी। इसी की नतीजा रहा कि महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने तत्काल इलाज भी शुरू कर दिया।

महिला की हालत स्थिर है: डॉ. सुमन

जिला चिकित्सालय के डॉ सुमन ने बताया कि महिला ने जहर निगला था, लेकिन उसकी स्थिति स्थिर है। भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।

घर में करते हैं सब प्रताड़ित

रेनू यादव की बेटी ने बताया कि परिवार में चाचा व उसके रिश्तेदारों द्वारा उसकी मां का उत्पीड़ित किया जा रहा था और जायदाद से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है जिससे आहत होकर आज वह डीएम कार्यालय पर अपनी शिकायत दर्ज कराने आई थी लेकिन इसी बीच उसने जहर खा लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हाल के दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना

हाल के दिनों में इस तरह की यह तीसरी घटना सामने आई है जब न्याय के लिए किसी को अपना जीवन ही संकट में डालना पड़ा है। इसके पहले गीडा इलाके का एक युवक पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए नशीली गोली खाकर एसएसपी कार्यालय पहुंच गया था। बाद में एसएसपी खुद उससे मिलने पहुंचे थे।

हालांकि जांच में पता चला था कि उसके मामले में केस दर्ज है। फिर एक महिला न्याय पाने के लिए मोहद्दीपुर में पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। इसके बाद अफसरों की नजर पड़ी और फिर न्याय की प्रक्रिया शुरू की जा सकी थी। अब यह तीसरा मामला है जिसमें न्याय पाने के लिए एक महिला ने जान देने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed