{"_id":"64b19683a9c7694a5e03cc74","slug":"health-facility-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-240092-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्लब, बरातघर और स्कूल खोलने में दिखाई रुचि...अस्पताल खोलने से तौबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्लब, बरातघर और स्कूल खोलने में दिखाई रुचि...अस्पताल खोलने से तौबा
Sat, 15 Jul 2023 11:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:10 AM IST
सार
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत आए आवेदनों की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करने वाले आवेदकों के आवेदन पर विचार करते हुए लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत मेडिसिटी योजना में लोगों ने हाउसिंंग, क्लब, बरातघर, बैंक्वेट हॉल, स्कूल और कम्यूनिटी सेंटर बनाने के लिए ज्यादा रुचि दिखाई है। इन प्रोजेक्ट में प्लाॅट खरीदने के लिए अधिक आवेदन आए हैं। जबकि धर्मशाला, वर्किंग वूमेन हॉस्टल, बड़े अस्पताल व पैरामेडिकल काॅलेज के लिए अभी तक एक भी आवेदन नहीं किए गए हैं। इस वर्ग में आवेदन न आने से जीडीए प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लिए 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत आए आवेदनों की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करने वाले आवेदकों के आवेदन पर विचार करते हुए लॉटरी निकाली जाएगी। इसमें सर्वाधिक आवेदन बरातघर, क्लब, बैंक्वेट हाॅल और कम्यूनिटी सेंटर के लिए आए हैं। स्कूल के एक प्लाॅट के लिए कुल पांच और ग्रुप हाउसिंग के छह प्लाट के लिए 12 आवेदन आए हैं।
जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आवेदनों की जांच की जा रही है। जल्द ही लाटरी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वैध प्रपत्र वाले आवेदनों को को ही इसमें शामिल किया जाएगा।