गोरखपुर के 90 अस्पतालों को मिलेगा निशुल्क कोरोना कीट, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार कर ली है सूची
- 90 अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग निशुल्क देगा कोरोना किट
- आयुष्मान योजना और हौसला साझेदारी मिशन से जुड़े हैं सभी अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं से जुड़े शहर के 90 अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट) किट, थर्मल स्कैनर और एन-95 मास्क निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के लाभार्थी कोरोना का निशुल्क इलाज भी करा सकेंगे। इसके लिए विभाग ने अस्पतालों की सूची तैयार कर ली है।
जानकारी के मुताबिक जिले के 90 निजी अस्पताल सरकारी योजनाओं से जुड़े हुए हैं। इनमें आयुष्मान भारत योजना में 62 व हौसला साझेदारी मिशन में 38 अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में 10 ऐसे भी हैं जो दोनों योजनाओं से जुड़े हुए हैं।
ऐसे में इन सभी 90 अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना सुरक्षा किट उपलब्ध कराने का फैसला किया है। विभाग इन अस्पतालों में दो हजार पीपीई किट, एक हजार एन-95 मास्क व 500 थर्मल स्कैनर देगा। अस्पतालों में इलाज के दौरान डॉक्टर इसका उपयोग कर सकेंगे।
आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का होगा निशुल्क इलाज
इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का इलाज निशुल्क होगा। अगर आयुष्मान योजना का लाभार्थी कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो इन अस्पतालों में अपना इलाज निशुल्क करा सकता है। केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना में कोविड-19 के इलाज को भी शामिल कर लिया है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया आयुष्मान योजना और हौसला साझेदारी मिशन से जुड़े 90 अस्पतालों को विभाग की ओर से निशुल्क पीपीई किट, थर्मल स्कैनर और एन-95 मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे। आयुष्मान योजना का लाभार्थी अगर कोरोना पॉजिटिव भी है तो इन अस्पतालों में निशुल्क इलाज करा सकता है।