फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   health department start COVID 19 hospital in maharajganj for coronavirus treatment

महराजगंज में यहां बनेगा COVID 19 अस्पताल, नहीं होगी कोरोना मरीजों को परेशानी

Sun, 29 Mar 2020 01:20 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Mar 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
health department start COVID 19 hospital in maharajganj for coronavirus treatment
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मिठौरा व मंसूरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड समर्पित चिकित्सालय बनाने का निर्णय लिया है। दोनों चिकित्सालयों को सक्रिय रुप से संचालित किए जाने के लिए 25 सदस्यीय चिकित्सकीय दल के गठन की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। मंशा है कि कोरोना का सक्रिय मरीज मिलने के बाद उसे इन चिकित्सालयों में रखकर बेहतर ढंग से इलाज किया जाए।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर प्रत्येक जिले में कोविड समर्पित चिकित्सालय (एल-वन) की स्थापना की जानी है। मंशा है कि कोरोना से संक्रमित मरीजों को वहां पर भर्ती कर उनका बेहतर ढंग से इलाज किया जाए। यह भी कहा गया है कि जिन चिकित्सालयों को कोविड समर्पित चिकित्सालय बनाया जाए वहां पर भर्ती अन्य मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराते हुए उनके बेहतर इलाज की व्यवस्था का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन


जिम्मेदारों ने कोविड समर्पित चिकित्सालय के रुप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा व मंसूरगंज को चिन्हित कर लिया है। वहां पर 25 सदस्यीय चिकित्सक दल के दो टीमों को तैयार करने की प्रक्रिया भी जारी है। प्रत्येक दल 15 दिवस तक वहां पर उपचार आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोविड समर्पित चिकित्सालय के रुप में मिठौरा व मंसूरगंज का चयन किया गया है। चिकित्सकीय दल बनाने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही उसे अस्तित्व में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 सदस्यीय दल में ये रहेंगे शामिल

कोविड समर्पित चिकित्सालयों में काम करने के लिए एक दल में छह चिकित्सक, छह नर्स, दो फार्मासिस्ट, तीन वार्ड ब्वाय, छह स्वीपर तथा दो लैब टेक्नीशियन को शामिल किया गया है। दलों में शामिल इन सभी लोगों को नाम व ईएचआरएमएस कोड से चिन्हित किया जाएगा। चिकित्सालयों में तैनात सभी कर्मियों को कार्यों व दायित्वों के प्रति बेहतर ढंग से प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

जिला अस्पताल में बना है सैंपल सेंटर
शासन की मंशा है कि प्रत्येक जिले में कोरोना से संभावित मरीजों की जांच के लिए दो सैंपल कलेक्शन सेंटर बनाया जाए। जिला अस्पताल में एक सैंपल कलेक्शन सेंटर संचालित है जबकि दूसरा सैंपल कलेक्शन सेंटर मिठौरा सीएचसी में बनाए जाने पर विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed