{"_id":"632017241c0aa84bdf174cdf","slug":"health-atm-will-be-installed-in-district-hospital-59-tests-can-be-done-in-one-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में लगेगी हेल्थ एटीएम: एक सैंपल में हो सकेंगी 59 जांचें, CM के सामने हो सकता है प्रस्तुतीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में लगेगी हेल्थ एटीएम: एक सैंपल में हो सकेंगी 59 जांचें, CM के सामने हो सकता है प्रस्तुतीकरण
Tue, 13 Sep 2022 11:07 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:07 AM IST
सार
सीएमओ ने बताया कि पहले चरण में 10 मशीनें मिलीं हैं, जिसे प्राथमिकता के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा। इन केंद्रों में सरदारनगर, जंगल कौड़िया, उरुवा और कौड़ीराम शामिल हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज की सुविधा हाईटेक होगी। एक सैंपल में 59 जांचें हो सकेंगी। इस दौरान गंभीर बीमारियों का पता लग सकेगा। इसके लिए जिले के 21 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री के सामने मंगलवार को मशीन का प्रस्तुतीकरण करने की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाया जाएगा। इसके बाद दो हेल्थ एटीएम जिला अस्पताल में लगाने की तैयारी है। इस हेल्थ एटीएम में 59 तरह के जांच की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
एटीएम के जरिए शरीर की स्क्रीनिंग होगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, मेटाबॉलिक एज, बॉडीफैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच करा सकेंगे। इसमें पैथोलॉजी टेस्ट भी हो सकेंगे, जिसमें ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी होगी।
विज्ञापन
भविष्य में इसके जरिये डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, एचआईवी ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी जैसे जांचें हो सकेंगी।
पहले चरण में 10 मशीनें मिलीं
सीएमओ ने बताया कि पहले चरण में 10 मशीनें मिलीं हैं, जिसे प्राथमिकता के तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा। इन केंद्रों में सरदारनगर, जंगल कौड़िया, उरुवा और कौड़ीराम शामिल हैं।