फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Head broken with hammer in land dispute in Gorakhpur, video showing weapon goes viral

Gorakhpur News: जमीनी विवाद में हथौड़े से मारकर सिर फोड़ा- दबंग का रिश्तेदार दिखा रहा था पिस्टल- वीडियो वायरल

Sat, 14 Sep 2024 05:48 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 14 Sep 2024 05:48 PM IST
सार

शनिवार सुबह नौ बजे आरोपी अपने रिश्तेदारों को लेकर पीड़िता के गेट को कटर मशीन और हथौड़े से तोड़वा रहा था। पीड़िता ने मना किया तो उसके एक रिश्तेदार ने कमर से शर्ट उठाकर पिस्टल दिखाकर डराने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के बेटे विकास कुमार को ईंट डंडे और हथौड़े से सिर पर मारकर कर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
Head broken with hammer in land dispute in Gorakhpur, video showing weapon goes viral
सिर पर हथौड़ा मारते युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा इलाके शिवपुर सहबाजगंज में शनिवार की सुबह एक दबंग ने विधवा महिला के गेट को हथौड़े और कटर मशीन से काटकर गिरा दिया। विरोध करने पर उसके बेटे को हथौड़े से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। आरोप है कि दबंग के एक रिश्तेदार पिस्टल दिखाकर पीड़ितों को डरा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले में पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के पादरी बाजार मुख्य सड़क स्थित शिवपुर सहबाजगंज निवासी विधवा उर्मिला देवी का जमीन है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास मिला था।
विज्ञापन


निर्माण शुरू कराया तो बगल के एक मनबढ़ ने अपनी जमीन बता कर काम रोक दिया। जिसको लेकर कई बार तहसील और थाने पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तभी से उस जमीन को लेकर कई बार विवाद हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार सुबह नौ बजे आरोपी अपने रिश्तेदारों को लेकर पीड़िता के गेट को कटर मशीन और हथौड़े से तोड़वा रहा था। पीड़िता ने मना किया तो उसके एक रिश्तेदार ने कमर से शर्ट उठाकर पिस्टल दिखाकर डराने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के बेटे विकास कुमार को ईंट डंडे और हथौड़े से सिर पर मारकर कर जख्मी कर दिया।

आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी ने नगर निगम की जमीन पर ही दुकान बनाई है। मुख्य मार्ग पर होने की वजह से उस दुकान की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed