फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   He hit the head with a brick... then told the guard to save him or he would die.

Gorakhpur News: ईंट से सिर पर किया वार...फिर गार्ड से बोला- बचा लो वरना मर जाएगा

Mon, 05 Jan 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
He hit the head with a brick... then told the guard to save him or he would die.
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में मारपीट की घटना के बाद विवि प्रशासन भी हरकत में आ गया है। आरोपी को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शिवांश पांडेय पर हमले के बाद आरोपी आशीष कुमार गार्ड के पास गया और उससे कहा-मैंने उसको पीटा है, बचा लो वरना मर जाएगा। इसके बाद गार्ड और अन्य छात्र उसे एम्स में लेकर गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, आशीष और शिवांश प्रवेश के बाद से एक ही कमरे में रहते थे। दोनों में शुरू से ही विवाद होता था। दोनों एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार नहीं थे। उनमें पहले भी बहस होती रहती थी। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि इस संबंध में कभी लिखित शिकायत छात्रों की ओर से नहीं आई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात शिवांश ने आशीष पर जाति को लेकर कुछ कमेंट किया, जिसके बाद वह बौखला गया। दोनों में पहले बहस हुई। इसके बाद शांत हुए और शिवांश सोने चला गया।
विज्ञापन

वहीं, आशीष कमरे से बाहर गया। हॉस्टल के बाहर निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं से आशीष ईंट लेकर आया। शिवांश जब सो रहा था तो उसने उसके सिर पर वार कर दिया। उसने कई जगह वार किए। अचानक हमले की वजह से वह कुछ समझ नहीं पाया। शिवांश की हालत बिगड़ती देख डर लगा तो जाकर गार्ड को जानकारी दी। आशीष ने गार्ड को बताया कि उसने शिवांश को पीट दिया है। काफी चोट लग गई है। उसे जल्द अस्पताल लेकर जाएं वरना उसकी मौत हो सकती है। घटना के बाद से परिसर में इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनुशासनात्मक समिति कर रही जांच
मामला सामने आने के बाद विवि प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है। अनुशासनात्मक समिति को जांच सौंपी गई है। विवि प्रशासन ने पहले ही आरोपी छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। चर्चा है कि संस्थान से निष्कासन तक की कार्रवाई की संस्तुति की जा सकती है। अधिष्ठाता छात्र मामले और चीफ वार्डन प्रो. जय प्रकाश ने बताया कि छात्र अभी खतरे से बाहर है। अभिभावकों के आने तक गार्ड एम्स में घायल के साथ थे। आरोपी छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अनुशासनात्मक कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक है। उसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed