फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hawk Sports defeated Neena Thapa Academy

Gorakhpur News: हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा एकेडमी को हराया

Mon, 26 Jan 2026 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Hawk Sports defeated Neena Thapa Academy
गोरखपुर। हॉक स्पोर्ट्स कुसम्ही के ग्राउंड पर नीना थापा क्रिकेट एकेडमी और हॉक स्पोर्ट्स के बीच टी-20 मैच खेला गया। रोमांचक मैच में हॉक स्पोर्ट्स ने नीना थापा एकेडमी को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

हॉक स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इसमें अमान शाह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 66 गेंदों पर 15 चौके और 9 छक्के लगाकर नाबाद 147 रनों का शतकीय पारी खेली। करण कुमार ने 35 रन और अर्णव निषाद ने 10 रन की पारी खेली। वहीं, हॉक स्पोर्ट्स कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनमोल सिंह ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स की टीम ने 19.4 ओवरों में पांच विकेट पर 217 रन बनाकर मैच को पांच विकेट से मैच जीत लिया। हॉक स्पोर्ट्स कि तरफ से अनुराग यादव ने जवाबी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 50 गेंदों ही 5 चौके और 11 छक्के के मदद से शतक लगाते हुए नाबाद 109 रन बनाए। आखरी ओवर में 20 रन बनाने थे और अनुराग यादव ने लागतार चार छक्के लगाकर मात्र चार गेंद में ही टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीना थापा क्रिकेट एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए पार्थ यादव ने दो विकेट लिए। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच का ट्रॉफी अनुराग यादव को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed