फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hawala trader Ajay picked up by UP ATS in Gorakhpur

बड़ी कार्रवाई: गोरखपुर में हवाला कारोबारी को यूपी एटीएस ने उठाया, 50 हजार रुपये का है इनामी

Mon, 02 Aug 2021 08:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Aug 2021 08:02 PM IST
सार

नकली नोट भी हुए बरामद, पाकिस्तान सहित अन्य देशों में बैठे हैंडलरों से संपर्क में था अजय।

विज्ञापन
Hawala trader Ajay picked up by UP ATS in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी एटीएस ने नकली नोट और हवाला कारोबार से जुड़े 50 हजार रुपये के इनामी अजय सिंह को गोरखपुर से दबोच लिया है। एटीएस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। खबर है कि उसके पास से जो दस्तावेज मिले हैं उससे पाकिस्तान व अन्य देशों में बैठे लोगों से उसके संपर्क होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल अभी एटीएस इसपर अधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। अजय के पास से नकली नोट भी बरामद होने की सूचना है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर और बिहार के सिवान से देश भर में सप्लाई हो रहे जाली नोटों और हवाला कारोबार के मामले में यूपी एटीएस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस की टीम ने गोरखपुर से सोमवार को तड़के हवाला कारोबारी को उठाया है। पकड़ा गया आरोपी अजय सिंह हवाला कारोबार का सरगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वह पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से सीधे संपर्क में था। फिलहाल एटीएस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर रही है। अजय से मिली जानकारी के आधार पर टीम गोरखपुर में जल्द ही कुछ बड़ी कार्रवाई भी कर सकती है। इसके बाद आरोपित अजय को लेकर यूपी एटीएस लखनऊ रवाना हो जाएगी। अजय सिंह के पास से पुलिस ने नकली नोट, सिम कार्ड, मोबाइल फोन सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। जिनमें गोरखपुर से लेकर देश भर और पाकिस्तान तक के हवाला कारोबार का लेखा जोखा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाली नोटों के साथ एक गिरफ्तार
गीडा पुलिस ने सोमवार को नकली नोट के साथ गोला के बारानगर निवासी दयाशंकर यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 100 रुपये के 11 नोट बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्त पर गोला तथा गीडा थाने बहुत मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस ने इसके एक साथी को कुछ दिन पहले ही पकड़ा था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed