फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Hanging wires, damaged poles, and open junction boxes will be repaired.

Gorakhpur News: कांवड़ यात्रा मार्गों पर बिजली सुरक्षा के विशेष इंतजाम, होगी निगरानी

Mon, 27 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Hanging wires, damaged poles, and open junction boxes will be repaired.
- झूलते तार, क्षतिग्रस्त खंभे और खुले जंक्शन बॉक्स होंगे दुरुस्त
विज्ञापन

- प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास जेई, एसडीओ व एक्सईएन रहेंगे भ्रमणशील

गोरखपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा और प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बिजली निगम ने सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख शिवालयों के आसपास बिजली करंट से दुर्घटना से बचाव के लिए तैयारी की जा रही है।

बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार, कांवड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण कर झूलते तार, क्षतिग्रस्त बिजली खंभे, खुले जंक्शन बॉक्स और अन्य जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है। जहां आवश्यकता होगी, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही खंभे पर प्लास्टिक पैनलिंग सहित अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जाएंगे।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहर रणजीत चौधरी ने बताया कि श्रद्धालुओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख शिव मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों, फीडरों और बिजली लाइनों की विशेष जांच की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी भी खराबी का तत्काल निस्तारण किया जा सके। प्रत्येक सोमवार को संबंधित क्षेत्र के जेई, उपखंड अधिकारी और अधिशासी अभियंता मंदिरों और कांवड़ मार्गों के आसपास लगातार भ्रमण कर व्यवस्था की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed