{"_id":"5e74dbe08ebc3e767940d1cb","slug":"hammer-restaurant-sealed-for-running-unlicensed-hookah-bars-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के शहर में बिना लाइसेंस के चल रहा था हुक्का बार, मजिस्ट्रेट ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के शहर में बिना लाइसेंस के चल रहा था हुक्का बार, मजिस्ट्रेट ने किया सील
Fri, 20 Mar 2020 08:36 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Mar 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
चलाने पर हैमर रेस्त्रां सील करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना लाइसेंस हुक्का बार का संचालन करने पर शुक्रवार को शास्त्री चौक स्थित द हैमर रेस्त्रां को सील कर दिया गया। भीतर रखे हुक्का बार के सामान जब्त कर लिए गए। रेस्त्रां का लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को सूचना मिली थी कि रेस्त्रां में काफी दिनों से अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन हो रहा है, जहां किशोर भी बड़ी संख्या में जाते हैं। इसपर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव सिंह ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार की दोपहर रेस्त्रां पर छापा मारा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान हुक्का बार में इस्तेमाल होने वाला सामान तो मिला ही, युवाओं ने भी बताया कि वहां हुक्का बार चलता है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने हुक्का बार का सभी सामान जब्त करने के बाद रेस्त्रां सील कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को रेस्त्रां का फूड लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया है। वहीं रेस्त्रां मालिक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। इस सिलसिले में हुक्का बार के संचालक से बात नहीं हो सकी है। जब भी उनका पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव सिंह ने कहा कि बिना लाइसेंस के रेस्त्रां में हुक्का बार का संचालन हो रहा था। बड़ी संख्या में वहां किशोर भी जा रहे थे। छापे के दौरान मौके पर कई लोगों ने बताया भी वहां लंबे समय से हुक्का बार चल रहा था। निरीक्षण के दौरान हुक्का बार में इस्तेमाल होने वाला सामान भी मिला। रेस्त्रां सील कर दिया गया है। पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है। फूड विभाग को रेस्त्रां का लाइसेंस निरस्त करने का निर्देश दिया गया है।