{"_id":"60c86a428ebc3e32a843bfac","slug":"hajj-2021-welcome-to-decision-of-saudi-arabian-government-to-cancel-permission-for-haj-pilgrimage-for-foreigners","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा 2021: हज यात्रियों ने कहा- ‘अल्लाह ने चाहा तो अगले साल करेंगे हज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा 2021: हज यात्रियों ने कहा- ‘अल्लाह ने चाहा तो अगले साल करेंगे हज’
Tue, 15 Jun 2021 02:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:33 PM IST
सार
सऊदी अरब सरकार ने विदेशियों के लिए हज यात्रा की अनुमति रद्द की
विज्ञापन
हज यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्लाह ने चाहा तो अगले साल हज करेंगे और काबा शरीफ की जियारत होगी। यह मानना है उन लोगों का जो इस बार हज यात्रा की तैयारी कर रहे थे। कोरोना महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब सरकार ने विदेशियों की हज यात्रा को रद्द किए जाने का फैसला लिया है। महामारी की रोकथाम के लिए सऊदी अरब सरकार और भारत सरकार के फैसले को इन लोगों ने जनता के हित में उठाया गया सही कदम बताया।
गोरखनाथ अबू नसर खान ने बताया कि अब्बू-अम्मी के साथ हज करने जाना है। यात्रा के लिए तीनों की पहली किस्त भी जमा कर दी है। 15 जून से हज यात्रा के लिए फ्लाइट शुरू होने थी, इसलिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सऊदी अरब सरकार ने बाहरी लोगों को मना कर दिया है। कोई बात नहीं, अल्लाह ने चाहा तो अगले साल अम्मी-अब्बू के साथ हज पर जाऊंगा।
हुसैनाबाद चक्सा हुसैन के नसीरुद्दीन अंसारी ने बताया कि जीवन में एक बार हज कर लूं, यह अरमान है। इस बार दोस्त इरफान उल्लाह खान और मैंने साथ में आवेदन किया था। दोनों को ही स्वीकृति मिल गई थी। हज यात्रा में कोई अड़ंगा न आए, इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी हर गाइडलाइन का पालन कर रहे थे। कोविशील्ड टीका ही लगवाया है, लेकिन अब यात्रा नहीं हो सकेगी। दुआ कर रहा हूं कि हालात सामान्य हो जाएं, ताकि अगले साल हमको भी हज यात्रा का मौका मिले।
विज्ञापन
नखास के कमरुन्निसा ने बताया कि सऊदी अरब सरकार ने बहुत ही सोच समझ कर हज यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया होगा। पूरी दुनिया से हज यात्री पहुंचते हैं। ऐसे में कोविड संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता। उम्मीद थी कि इस बार अल्लाह पाक अपने दर पर बुलाएगा और हज नसीब होगा। नमाज में यही दुआ करूंगी कि अल्लाह पाक मुझे अगले साल का हज नसीब अता फरमाए।
मसरूर अहमद खान ने बताया कि पिछले साल भी हज नहीं कर पाया था। दूसरी लहर का प्रकोप बढ़ने पर आशंका थी कि कहीं इस बार भी यात्रा रोक न दी जाए। 45 हजार विदेशियों को हज यात्रा की अनुमति दिए जाने की बात पता चली तो उम्मीद बंधी थी कि इस बार हज कर लूंगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हज यात्रा की जरूरी चीजें भी तैयार हैं, लेकिन कोई बात नहीं। अल्लाह पाक ने जिंदगी दी तो अगले साल हज करूंगा।