फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   guru poornima gorakhnath tempal

गुरु पूर्णिमा : गोरक्षपीठाधीश्वर से आज मिलेगा शिष्यों को आशीर्वाद

Sat, 24 Jul 2021 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
guru poornima gorakhnath tempal
गुरु पूर्णिमा : गोरक्षपीठाधीश्वर से आज मिलेगा शिष्यों को आशीर्वाद
विज्ञापन

गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित स्मृति भवन सभागार में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ शनिवार को मनाया जाएगा। दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों से गोरक्षपीठाधीश्वर से जुड़े शिष्यों एवं साधु संतों का आगमन गोरखनाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह से ही जारी था। सभी को साधना भवन में ठहराया गया है। शुक्रवार की शाम मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोरखनाथ के दर्शन के बाद गुरु पूर्णिमा की तैयारियों का जाएजा लिया एवं जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा का उत्सव सुबह पांच से ही शुरू हो जाएगा। शिवावतारी गुरु गोरखनाथ (श्रीनाथ पूजन) का पूजन करने के बाद उन्हें नाथ संप्रदाय के महाप्रसाद रोट का भोग लगाया जाएगा। उसके बाद सभी देवविग्रह एवं समाधि पर पूजन किया जाएगा। सभी साधु संत मिल कर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ सुबह 6.30 बजे से सात बजे तक सामूहिक आरती करेंगे। उसके बाद सुबह 10 बजे से 12 बजे तक स्मृति भवन सभागार में भजन कीर्तन के साथ गुरु पूर्णिमा उत्सव शुरू होगा। दोपहर एक बजे मंदिर में गुरु पूर्णिमा के प्रसाद के रूप में सहभोज का आयोजन होगा। इस उत्सव में साधु, संत, पुजारी, गृहस्थ शिष्य, जन प्रतिनिधियों के साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिक शामिल होंगे। शुक्रवार को मंदिर सचिव द्वारिका तिवारी, लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय गौतम समेत प्रबंधन से जुड़े अन्य लोग तैयारियों में जुटे रहे। द्वारिका तिवारी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में तिलकोत्सव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed