फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gurkha reach india nepal border after Lockdown ends in Nepal

नेपाल में लॉकडाउन समाप्त, सरहद पर पहुंचे गोरखा

Wed, 04 Nov 2020 05:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 Nov 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Gurkha reach india nepal border after Lockdown ends in Nepal
बार्डर पर पहुंचे गोरखा। - फोटो : अमर उजाला।

नेपाल में कोरोना महामारी के कारण आवागमन बंद रहा। लेकिन अब नेपाल में लाकडाउन समाप्त हो गया है। नेपाल में आवागमन शुरू होने पर गोरखा पूर्व सैनिक और उनके परिजन बुधवार को सोनौली सरहद पर पहुंचे। भारत में अपना कार्य निपटा कर वापस चले गए। आने वालो में गोरखा पूर्व सैनिको के परिजन बड़ी संख्या में शामिल रहे।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह करीब दस बजे भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर गोरखा पूर्व सैनिकों के परिवार वालो की भीड़ देखने को मिली। यह सभी सीमा पर स्थित बैंको में निजी कार्य से पहुंचे। जिन्हें सीमा पर आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद भारत में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


वह निकट के बैंक में अपना काम निपटा कर वापस नेपाल चले गए। पूर्व सूबेदार अमर थापा, गगन गुरुंग, प्रीतम गुरुंग, अर्जुन, दीपक, सहित कई लोगों ने बताया कि कोरोना के कारण हम जैसे कई लोगों का पेंशन फंसा था। आने के बाद आज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और उनके परिजनों को निजी कार्य के लिए निकट के बैंक तक जाने के लिए सीमा पर आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed