फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gun shot garment shopkeeper attempt to murder due to panchayat election rivalry in Gorakhpur

गोरखपुर: पंचायत चुनाव की रंजिश में घर पर चढ़कर कपड़ा व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर

Fri, 16 Apr 2021 08:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Apr 2021 08:47 PM IST
सार

आरोप गांव के ही पन्नेलाल यादव पर है। लोगों ने बताया कि जिस समय सोनू पर हमला हुआ उस समय पुलिस वहां मौजूद थी पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन
gun shot garment shopkeeper attempt to murder due to panchayat election rivalry in Gorakhpur
बाएं प्रधान प्रत्याशी के पति चंद्र प्रकाश सिंह, दाएं गोली लगने से घायल कपड़ा व्यापारी अनिल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके के बेलूडीहा बढ़नी गांव में शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य व कपड़ा व्यापारी अनिल पांडेय (56) के घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली सीने पर लगने वह गिरकर तड़पने लगे तो बदमाशों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


किसी तरह से घरवालों ने छिपकर जान बचाई और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर एसएसपी दिनेश कुमार मौके पर पहुंच गए और फिर घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज गए। पुलिस ने अनिल पांडेय के पिता मार्कंडेय पांडेय की तहरीर पर 26 नामजद लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को गांव में मतदान के दौरान फर्जी मत पड़ने को लेकर प्रधान प्रत्याशी के पति चंद्र प्रकाश सिंह के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि उन्हें बोलेरो से कुचलने का भी प्रयास किया गया था। चंद्र प्रकाश का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस की लापरवाही आई सामने

लिहाजा शुक्रवार की सुबह बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर दुस्साहसिक कदम उठाया और गांव में अनिल पांडेय के घर पर धावा बोल दिया। अनिल पांडेय घर के बाहर बैठकर पिता और अन्य लोगों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया और ईंट-पत्थर फेंकने के साथ ही अनिल पांडेय को सीने में गोली मार दी।

गोली लगने से वह नीचे गिरकर तड़पने लगे और बदमाश ईंट-पत्थर चलाने लगे। इससे दो लोग और चोटिल हो गए। घर में छिपकर किसी तरह से पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद आई पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
पन्ने लाल यादव, अमित उर्फ सुन्नर यादव, धर्मेंद्र पांडेय, बैजनाथ पांडेय, ब्रह्मदेव यादव, संजय उर्फ बिसू विश्वकर्मा, विनोद पांडेय, गोविंद यादव, अरविंद यादव, रमेश यादव, रमेश प्रजापति, अखिलेश यादव, भोनू प्रजापति, चंद्रदेव यादव, राजाराम यादव, विकास विश्वकर्मा, निखिल यादव, राजेंद्र यादव, दिनेश प्रजापति, सुरेश प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, सुक्खू उर्फ ओमप्रकाश, रामचंद पांडेय, शिवम के खिलाफ बलवा, हत्या की कोशिश, धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed