{"_id":"6225ec9cc3e8963d7679eaf0","slug":"grocery-trader-commits-suicide-in-family-dispute-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पारिवारिक कलह में किराना व्यापारी ने खुदकुशी की, ट्रेन के आगे लेटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पारिवारिक कलह में किराना व्यापारी ने खुदकुशी की, ट्रेन के आगे लेटकर दी जान
Mon, 07 Mar 2022 04:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Mar 2022 04:59 PM IST
सार
नंदानगर रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे लेटकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, कई दिनों से अवसाद में था अमित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के नंदानगर एफसीआई गोदाम के पास रविवार शाम रेलवे ट्रैक पर लेटकर किराना व्यापारी अमित जायसवाल (38) ने खुदकुशी कर ली। पारिवारिक कलह की वजह से कई दिनों से अवसाद में था। दोस्त उसे समझा भी रहे थे, लेकिन उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। रविवार रात में मौत की खबर घर आते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही बाजार निवासी अमित कुमार जायसवाल शनिवार की शाम में ही घर से निकल गया था। काफी रात वापस आया और फिर रविवार को घर से निकल गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार शाम में अचानक वह रेलवे ट्रैक पर लेट गया और फिर ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड से पहचान कर घरवालों को मौत की जानकारी दी। मृतक की दूसरी शादी कुछ दिन पहले ही हुई थी। उसकी कोई औलाद नहीं थी। मां से भी उसके रिश्ते ठीक नहीं थे।
विज्ञापन