{"_id":"63be6e82bc38b8261a0efd9e","slug":"green-ammonia-plant-will-be-established-in-gida","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में स्थापित होगा ग्रीन अमोनिया प्लांट, मिला फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में स्थापित होगा ग्रीन अमोनिया प्लांट, मिला फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव
Wed, 11 Jan 2023 01:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 11 Jan 2023 01:40 PM IST
सार
सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि अबतक गोरखपुर में 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। इसमें कई निवेश शामिल हैं। इसमें ग्रीन अमोनिया का प्रस्ताव भी शामिल है। अब तक कुल 108 एमओयू साइन हो चुके हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गीडा में ग्रीन अमोनिया प्लांट भी लगेगा। इसपर करीब 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया जाएगा। इस निवेश से 10 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईसी) 2023 के तहत इस संबंध में प्रस्ताव मिला है।
विज्ञापन
इसके साथ ही गीडा को अब तक करीब 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। कुछ प्रस्ताव यूपी निवेश के जरिये प्राप्त हुए हैं तो कुछ सीधे गीडा को मिले हैं। वहीं, अब तक उद्यमियों द्वारा 108 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) साइन किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
हरित अमोनिया का उत्पादन वहां होता है जहां अमोनिया बनाने की प्रक्रिया 100 प्रतिशत नवीकरणीय और कार्बन मुक्त होती है। ग्रीन अमोनिया के उत्पादन में हाइड्रो इलेक्ट्रिक, सौर ऊर्जा या पवन टर्बाइन का उपयोग किया जाता है। वैश्विक आबादी के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने, कार्बन डाई आक्साइड मुक्त ऊर्जा उत्पादन एवं पर्याप्त भोजन का उत्पादन करने की मौजूदा चुनौतियों से निपटने में हरित अमोनिया महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
जीआईएस के लिए गोरखपुर को मिला है 64,500 करोड़ निवेश का लक्ष्य
2023 के लिए गोरखपुर को 64 हजार 500 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से 60 हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य अकेले गीडा के पास है। इंडियन कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा गैस पाइप लाइन पर करीब 1800 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
इन प्रमुख निवेश के लिए हुआ एमओयू
इंडियन कारपोरेशन लिमिटेड- 1800 करोड़
आरजी स्ट्रेटजीज ग्रुप- 1772 करोड़
पेप्सिको की कंपनी वरुण- 1071 करोड़
केके - 600 करोड़
नाइन हाइजीन केयर प्राइवेट लिमिटेड- 500 करोड़
इंडियन प्राइवेट लिमिटेड- 400 करोड़
जालान उद्योग (सरिया फैक्ट्री)- 400 करोड़
इंडिया लिमिटेड- 400 करोड़
एडी एस्टेट- 300 करोड़
पेट्रो- 300 करोड़