फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Great performance of North Eastern Railway players in Handball Championship

Gorakhpur News: हैंडबाल चैंपियनशिप में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Wed, 14 Feb 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 14 Feb 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Great performance of North Eastern Railway players in Handball Championship
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी है। सात से 11 फरवरी तक राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 38वीं सब-जूनियर हैंडबाॅल चैंपियनशिप के पुरुष एवं महिला वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश की टीम ने रजत पदक प्राप्त किया।

टीम का प्रतिनिधित्व पुरुष वर्ग में पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी अमित यादव, सर्वेश कुमार एवं आशीष तथा महिला वर्ग में अनन्या यादव, वैष्णवी सिंह ने किया। राजस्थान में ही आयोजित 46वीं जूनियर ब्वायज हैंडबाल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से मनीश यादव, मानवेंद्र यादव एवं ज्ञान गौरव प्रकाश ने प्रतिनिधित्व किया। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष श्रीश चंद्र श्रीवास्तव, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबाल एसोसिएशन के सचिव कृष्ण चंद्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह एवं हैंडबाल कोच अरविंद यादव ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed