{"_id":"62a03e96ac956e1cbf1402c7","slug":"grandson-killed-grandmother-in-greed-of-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: संपत्ति की लालच में पौत्र ने की थी दादी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: संपत्ति की लालच में पौत्र ने की थी दादी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 08 Jun 2022 11:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:45 AM IST
सार
पुलिस ने मंगलवार को बुढ़िया माता मंदिर तिराहे के पास से राजू निषाद को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खोराबार इलाके के रामगढ़ उर्फ रजही में 70 साल की बुजुर्ग रजवंती देवी की हत्या संपत्ति की लालच में पौत्र राजू निषाद ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को बताया है कि सोते समय दादी पर चाकू से हमला किया तो वह जग गई और शोर मचाने लगी। घबराकर गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आरोपी को डर था कि दादी जिंदा रही तो सारी संपत्ति बुआ यानी अपनी बेटी के नाम कर देंगी।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने पकड़े गए बदमाश के बारे में मंगलवार को पुलिस लाइंस में जानकारी देते हुए घटना का पर्दाफाश किया। एसपी सिटी ने बताया कि रजही के रहने वाले फल्ली निषाद उर्फ रावण निषाद की पत्नी रजवंती 31 मई की सुबह घर में विस्तर मृत मिली थीं। पूछताछ में जानकारी हुई कि उनकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटे रमेश और उसकी पत्नी रीता की करीब एक साल पहले करंट से मौत हो गई थी। जबकि, दूसरे बेटे जवाहर की भी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
घर में राजवंती और उनके पति फल्ली के अलावा बहू तारा देवी, पौत्र राजू, राजकुमार और पौत्री संजू रहते हैं। रजवंती के पास करीब एक बीघा जमीन है। इसे लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। एक बेटी मैना की शादी शहर के रुस्तमपुर इलाके में हुई थी। मैना ने ही रजवंती से आठ डिसमिल जमीन बैनामा करा लिया था।
इसी बात को लेकर बहू और बेटियों से अक्सर लड़ाई होती रहती थी। पुलिस ने इस मामले में फल्ली निषाद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के आधार पर हत्या में रजवंती के पौत्र राजू का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मंगलवार को बुढ़िया माता मंदिर तिराहे के पास से राजू निषाद को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।