फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   grand memorial of Maharaja Suheldev will be built in Bahraich

यूपी के इस जिले में बनेगा महराजा सुहेल देव का भव्य स्मारक, पीएम करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

Fri, 12 Feb 2021 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Feb 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
grand memorial of Maharaja Suheldev will be built in Bahraich
मंत्री अनिल राजभर। - फोटो : अमर उजाला।

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि बसंत पंचमी के मौके पर 16 फरवरी को महाराजा सुहेल देव की जयंती मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस दिन बहराइच में महाराजा सुहेल देव तकी भव्य प्रतिमा, स्मारक और उनकी समृद्ध स्मृतियों को सुरक्षित रखने के लिए संग्रहालय की आधारशिला रखी जाएगी।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं शामिल होंगे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअल शिलान्यास समारोह को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस पूरी परियोजना पर वर्तमान में 80 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिस मैदान में महाराजा सुहेलदेव ने सैयद सालार मसूद से जंग लड़ा था, चित्रौरा के उस मैदान का भी पयर्टन की दृष्टि से विस्तार होगा।
विज्ञापन


अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 16 फरवरी को सूबे में जिन भी स्थानों पर महराजा सुहेल देव की प्रतिमा स्थापित है, वहां पुलिस बैंड को धुन बजाने के निर्देश दिए हैं। प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि भी की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राजा सुहेलदेव की आड़ में राजभर समाज की राजनीति करते हैं। लेकिन वे दूसरी ओर सलार सैयद गाजी का समर्थन करने वाले असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिला रहे हैं। उन्हें महाराजा सुहेल देव का अपमान करने के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।  ऐसे लोगों को जनता लोकसभा चुनाव में नकार चुकी है।आगामी चुनाव में जनता उन्हें राजभरों के गांव में घुसने भी नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed