फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Grand finale of two-day 'GTSS-2026' held at MMMUT

Gorakhpur News: हरित एवं सतत प्रौद्योगिकियां आधुनिक विकास की मूल धुरी

Sat, 21 Feb 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Grand finale of two-day 'GTSS-2026' held at MMMUT
गोरखपुर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बस्ती के निदेशक प्रो. कुलदीप सहाय ने कहा कि हरित एवं सतत प्रौद्योगिकियां आधुनिक विकास की मूल धुरी हैं। अकादमिक जगत को उद्योग के साथ मिलकर ऐसे समाधान विकसित करने चाहिए जो पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


प्रो. सहाय शुक्रवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ''ग्रीन टेक्नोलॉजी एंड सस्टेनेबल सॉल्यूशंस-2026'' विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नवाचार की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सम्मेलन के जनरल चेयर व कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अकादमिक-उद्योग साझेदारी की आवश्यकता पर बल दिया। कुलपति प्रो. जेपी सैनी ऑनलाइन जुड़े। संयोजक डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने आभार ज्ञापित किया। आयोजन में प्रो. प्रभाकर तिवारी व डॉ. राजन मिश्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में कुल 993 शोध पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 18 दूसरे देशों से थे। समीक्षा के बाद 211 शोध पत्रों को स्वीकृत किया गया। सम्मेलन में कुल 483 समीक्षकों ने योगदान दिया। दो दिवसीय कार्यक्रम में कुल 42 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed