फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gram pradhan opposes dm's attitude of inspection

रुद्रपुर में ग्राम प्रधानों ने फूंका विरोध का बिगुल

Sun, 05 Jun 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan opposes dm's attitude of inspection
रुद्रपुर में ग्राम प्रधानों ने फूंका विरोध का बिगुल
विज्ञापन

रुद्रपुर। शनिवार को डीएम जेपी सिंह के गांव में विकास कार्यों के निरीक्षण से रुद्रपुर में खलबली मच गई है। प्रधान इसे टारगेटेड कार्रवाई मान रहे हैं। उन्होंने डीएम पर बिना शिकायत के गांव में पहुंचकर निर्माण कार्यों की जांच करने और कार्रवाई को प्रधानों का उत्पीड़न बताया। उन्होंने रविवार को प्रधानसंघ की बैठक कर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की।

प्रधानों ने सांसद कमलेश पासवान, विधायक जयप्रकाश निषाद और एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह को पत्र लिखकर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई रोकने की मांग की। प्रधान संघ के अध्यक्ष राजीवन सिंह ने कहा कि शनिवार को डीएम ने सेमरौना गांव में विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। वहां उन्होंने जेई और सेक्रेटरी को धन का गबन करने का दोषी बताकर निशाने पर ले लिया। जबकि सेमरौना में पंचायत भवन और अंत्येष्टि स्थल का निर्माण इस्टीमेट के अनुसार हुआ है। पूर्व जिलाधिकारी ने सेमरौना के कार्य की सराहना की है। उन्होंने देवरिया महोत्सव में सेमरौना में सचिव की ओर से कराए गए कार्य को रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया था। बेहतर कार्य के लिए सेमरौना के सचिव शिशिर कुमार को पुरस्कृत किया गया था। जबकि उसी कार्य में तमाम खामियां निकालकर वर्तमान डीएम सेक्रेटरी और जेेई को कार्रवाई की जद में ले रहे हैं। उन्होंने बिना शिकायत के कार्रवाई करने की डीएम की प्रवृत्ति बदलने की मांग की। बैठक में मनोज कुमार सिंह, अमरजीत यादव, राजन यादव, मुलायम यादव, उदयभान पाल, अखिलेश कुमार साहनी, चंद्रशेखर कुमार निषाद, रवींद्र पासवान, अनिरुद्ध चौधरी, निर्मला देवी, शैलेश यादव, ब्रजेश कुमार, अनिल निषाद, शशिकला देवी, विजेंद्र कनौजिया, रमेश यादव, लालमन निषाद, श्रीकृष्ण यादव, बीना देवी, दयानंद, रामेश्वर पाल आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed