फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Graduate Election 13173 people applied to become voters

स्नातक निर्वाचन: 13173 लोगों ने मतदाता बनने के लिए किया आवेदन, अब वोटर बनने का मौका खत्म

Thu, 15 Dec 2022 10:13 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Dec 2022 10:13 AM IST
सार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिलों के मतदाता वोट डालेंगे। कमिश्नर गोरखपुर इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं। इस सीट से चुनाव लड़ने के दावेदारों ने अधिक से अधिक मतदाता बनाने पर जोर लगा दिया था।

विज्ञापन
Graduate Election 13173 people applied to become voters
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी निर्वाचन के लिए मतदाता बनने के लिए 13 हजार 173 स्नातकों ने आवेदन दिया है। जांच के बाद इन आवेदकों के मतदाता बनने पर पूरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2 लाख 22 हजार 236 हो जाएगी। पहले चरण में दो लाख नौ हजार 63 मतदाता बने थे।

विज्ञापन


खंड स्नातक निर्वाचन के हर चुनाव में नए सिरे से मतदाता सूची तैयार की जाती है। इस बार के चुनाव के लिए एक महीने से अधिक समय तक मतदाता बनने के लिए समय दिया गया था। पहले चरण में बड़ी संख्या में आवेदन आए। गोरखपुर जिले में सर्वाधिक लोगों ने आवेदन किया था। यहां से 40 हजार 613 लोग मतदाता बने हैं। पहले चरण में आए आवेदनों के आधार पर तैयार अनंतिम मतदाता सूची पर 23 नवंबर से नौ दिसंबर तक आपत्तियां आमंत्रित की गईं थीं।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों के पास मतदाता बनने का भी अवसर था। पहले चरण में छूट गए लोगों ने इस बीच आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में सर्वाधिक संख्या देवरिया जिले में रही। सबसे कम आवेदन संतकबीनगर जिले में आए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जेएन मौर्य ने बताया कि 23 नवंबर से नौ दिसंबर के बीच आए आवेदनों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

17 जिलों के मतदाता डालेंगे वोट

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 17 जिलों के मतदाता वोट डालेंगे। कमिश्नर गोरखपुर इस चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं। इस सीट से चुनाव लड़ने के दावेदारों ने अधिक से अधिक मतदाता बनाने पर जोर लगा दिया था। इस चुनाव में अधिकतर मतदाता दावेदारों के प्रयास के आधार पर ही बनते हैं। स्वत: आकर आवेदन करने वालों की संख्या कम होती है।
 
जनपद  23 नवंबर तक मतदाताओं की संख्या 23 नवंबर से दो दिसंबर तक प्राप्त आवेदन
गोरखपुर 40613 1320
महराजगंज 11183 1126
देवरिया 15008 3810
कुशीनगर 12009 553
गोंडा 5642 133
बहराइच 6620 844
श्रावस्ती 2173 26
बलरामपुर 3607 40
अयोध्या 11383 291
अंबेडकरनगर 11863 440
अमेठी 6083 29
सुल्तानपुर 13504 437
बस्ती 14562 386
संतकबीरनगर 6741 09
सिद्धार्थनगर 3813 1060
आजमगढ़ 26572 1458
मऊ 17687 1211
कुल 209063 13173







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed