फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GPS devices will be installed in all buses of Gorakhpur city schools

Gorakhpur News: बच्चे को लेकर कहां तक पहुंची स्कूल बस...जान सकेंगे अभिभावक

Mon, 23 Oct 2023 03:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी स्कूली बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने की तैयारी है। जल्द ही बसों में जीपीएस लगवाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
GPS devices will be installed in all buses of Gorakhpur city schools
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब जाम में स्कूली बस के फंसने से देर होने पर अभिभावकों को चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने मोबाइल फोन पर ही बस की लोकेशन जान सकेंगे। बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से शासन ने स्कूल बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने का निर्देश दिया है। बसों में जीपीएस लगाना अब शुरू कर दिया जाएगा। अगले सत्र से सभी स्कूल बसों में अनिवार्य कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूली बसों के भीतर की गतिविधि पर नजर रखने के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता है। लेकिन बस कहां पहुंची, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है, इससे बच्चों की सुरक्षा को भी खतरा होता है। ऐसे में शासन ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सभी बसों में जीपीएस लगवाए जाएं ताकि उनकी लोकेशन मिलती रहे। स्कूल वैन और ऑटो में भी सुरक्षा के इंतजाम स्कूल प्रबंधन को करने होंगे। निजी स्कूलों में शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने नवमी की दीं शुभकामनाएं, बोले- सनातन ने दिखाया मानवता का मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक घर बैठे ही रख सकेंगे निगरानी

अभिभावक अपने मोबाइल फोन से बच्चे के स्कूल जाने और घर आने के दौरान निगरानी रख सकेंगे। यदि बस चालक बच्चे को किसी भी गलत दिशा में लेकर जा रहा है तो इसकी जानकारी तत्काल लग जाएगी। वहीं, बस के देर होने पर भी अभिभावकों को पता चल जाएगा।

लिखे जाएंगे हेल्पलाइन नंबर
नए नियम के मुताबिक, स्कूल बसों व अन्य स्कूली वाहनों पर हेल्पलाइन नंबरों की सूची लगाई जाएगी। इसमें चाइल्ड हेल्पलाइन, वूमैन हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन नंबर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने नवमी की दीं शुभकामनाएं, बोले- सनातन ने दिखाया मानवता का मार्ग

बिना सत्यापन के नहीं चला सकेंगे स्कूली वाहन

स्कूली बस के चालक और सहायक का सत्यापन अनिवार्य किया गया है। बिना सत्यापन के चालक का वाहन चलाना अवैध माना जाएगा। यह बस मालिक की जिम्मेदारी होगी कि बस चालक और सहायक का सत्यापन कराए।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी स्कूली बसों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगाने की तैयारी है। जल्द ही बसों में जीपीएस लगवाने का काम शुरू करा दिया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed