{"_id":"655fae6e74bcfdfecd0b4d3a","slug":"govt-foreign-students-will-be-able-to-conduct-research-even-after-allotted-seats-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-377787-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि : निर्धारित सीट के बाद भी विदेशी छात्रों को करा सकेंगे शोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि : निर्धारित सीट के बाद भी विदेशी छात्रों को करा सकेंगे शोध
विज्ञापन
- विदेशी छात्रों को शोध के लिए सीट निर्धारण के बंधन से रखा जाएगा मुक्त
- सुपरन्यूमेरी सीट में रखे जाएंगे शोध के लिए आवेदन करने वाले विदेशी छात्र
- विवि के पीएचडी को लेकर तैयार हो रहे नए अध्यादेश में किया जा रहा प्रावधान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विदेशी छात्रों को शोध के लिए आकर्षित करने के लिए विशेष प्रावधान किया जा रहा है। उनको शोध के लिए शिक्षक को निर्धारित सीट से मुक्त रखा गया है। शिक्षक निर्धारित सीट के बाद सुपरन्यूमेरी सीट पर शोध करा सकेंगे।
गोरखपुर विश्वविद्यालय पीएचडी को लेकर नया अध्यादेश तैयार कर रहा है। इसमें विदेशी छात्रों को शोध के लिए आकर्षित करने के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। विदेशी छात्र शोध के लिए आवेदन करते है तो उनका सुपरन्यूमेरी सीट पर प्रवेश लिया जाएगा। उनको शिक्षक के शोध के लिए निर्धारित सीट से मुक्त रखा जाएगा। शोध के लिए शिक्षक को आठ छात्र निर्धारित है। इसके बाद भी अगर विदेशी छात्र शोध के लिए आवेदन करता है तो उनको इससे मुक्त रखा जाएगा। विदेशी छात्रों को शोध के लिए सीट की सीमा निर्धारित नहीं की जाएगी। शिक्षक निर्धारित सीट के बाद भी कई विदेशी छात्रों को अपने निर्देशन में शोध के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
-- -- -
विदेशी छात्रों को रहने की मिलेगी सुविधा
विदेशी छात्रों को शोध के लिए पंजीकरण कराने के बाद विश्वविद्यालय में अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। विदेशी छात्रों के रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय नेपाली छात्रावास में कमरा आवंटित किया जाएगा। प्राथमिकता में उनको कमरा आवंटन के बाद शेष कमरों को दूसरे छात्रों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- --
कोट...
विदेशी छात्रों को शोध के लिए सुपरन्यूमेरी सीट में रखा जाएगा। शिक्षक शोध के लिए निर्धारित सीट के बाद भी विदेशी छात्र को शोध के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। विदेशी छात्रों को रहने के लिए प्राथमिकता के आधार पर अंतरराष्ट्रीय नेपाली छात्रावास में कमरा आवंटित किया जाएगा।
प्रो. पूनम टंडन, कुलपति, गोविवि