{"_id":"61bd76d22c81182397430abb","slug":"government-will-give-laptops-to-children-who-lost-parents-to-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मिलेगा लैपटॉप, बनाई जा रही है सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मिलेगा लैपटॉप, बनाई जा रही है सूची
Sat, 18 Dec 2021 11:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:21 AM IST
सार
गोरखपुर जिले के 100 पीड़ित बच्चों को लैपटॉप देने की तैयारी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में इन बच्चों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भी सरकार लैपटॉप देगी। गोरखपुर जिले के करीब 100 बच्चों को इस योजना से लाभान्वित करने की तैयारी है। जिला प्रोबेशन कार्यालय ऐसे बच्चों की सूची तैयार करने में जुटा है।
उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के तहत चार हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता पाने वाले बच्चों में से उन बच्चों को सूची में शामिल किया जाएगा, जो कक्षा नौ या इससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में इन बच्चों की सूची तैयार की जा रही है।
उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के तहत, अभी जिले में 458 बच्चे सहायता प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से 100 बच्चे कक्षा नौ या इससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 100 बच्चों का चयन किया गया है। प्रक्रिया जारी है। इन बच्चों को पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे।