फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakshpeeth to Hold Mahanisha Puja Tomorrow CM Yogi to Pray for Public Welfare

गोरक्षपीठ में महानिशा पूजा कल: सीएम योगी करेंगे लोकमंगल की कामना, विजयादशमी शोभायात्रा में भी होंगे शामिल

Sat, 17 Oct 2026 01:23 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Sat, 17 Oct 2026 01:23 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवमी के दिन नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही और अक्षत का तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर दक्षिणा और उपहार देंगे तथा उनका आशीर्वाद लेंगे।

विज्ञापन
Gorakshpeeth to Hold Mahanisha Puja Tomorrow CM Yogi to Pray for Public Welfare
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार से मंगलवार तक लगातार तीन दिनों तक विशेष अनुष्ठान, पूजन और पारंपरिक उत्सवों में शामिल होंगे। अष्टमी (रविवार) की शाम वह गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार महानिशा पूजा करेंगे। सोमवार को महानवमी पर कन्या पूजन का अनुष्ठान संपन्न करेंगे।
विज्ञापन

नवरात्र के समापन के बाद 20 अक्तूबर को विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की विशिष्ट पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाली ऐतिहासिक विजयादशमी शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे। शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा पर गोरक्षपीठाधीश्वर ने गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में कलश स्थापना की थी। इसके बाद नवरात्र के नियमिम पूजन-अनुष्ठान उनके प्रतिनिधि के रूप में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ संपन्न करा रहे हैं।
विज्ञापन

अष्टमी से लेकर विजयादशमी तक गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ स्वयं विशेष आराधना में शामिल होंगे। रविवार को अष्टमी के अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर विधि-विधान से महानिशा पूजन और हवन करेंगे। इस दौरान वह लोककल्याण की कामना करेंगे। 19 अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से गोरक्षपीठ में मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक कन्या पूजन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ दुर्गा स्वरूपा कन्याओं के पांव पखारकर उनका पूजन करेंगे। उनके माथे पर रोली, चंदन, दही और अक्षत का तिलक लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराकर दक्षिणा और उपहार देंगे तथा उनका आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार बटुक पूजन भी किया जाएगा।
20 अक्तूबर को महायोगी गुरु गोरखनाथ के विशिष्ट पूजन और गोरक्षपीठाधीश्वर के तिलकोत्सव के बाद शाम को विजयादशमी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।









 
Trending Videos

सामाजिक समरसता का संदेश देती है विजयादशमी शोभायात्रा

गोरखनाथ मंदिर से विजयादशमी के दिन गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में निकलने वाली शोभायात्रा गोरखपुर की उत्सवी परंपरा का प्रमुख आकर्षण है। इस शोभायात्रा में सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिलती है। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं। वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, विशेषकर मुस्लिम और बुनकर समाज के लोग, शोभायात्रा का भव्य स्वागत करते हैं। तीन पीढ़ियों से विजयादशमी शोभायात्रा का स्वागत करने वाले उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी कैफुलवरा बताते हैं कि मंदिर के मुख्य द्वार से थोड़ी दूरी पर वे लोग घंटों पहले फूल-मालाएं लेकर गोरक्षपीठाधीश्वर के स्वागत के लिए खड़े हो जाते हैं।
मानसरोवर मंदिर में पूजन के बाद रामलीला मैदान पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी 20 अक्तूबर की शाम गोरखनाथ मंदिर से गोरक्षपीठाधीश्वर की विजयादशमी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। गुरु गोरखनाथ तुरही, नगाड़ों और बैंड-बाजे की धुन के बीच शोभायात्रा मानसरोवर मंदिर पहुंचेगी। यहां आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा के साथ रवाना होंगे। गोरक्षपीठाधीश्वर देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शोभायात्रा मानसरोवर रामलीला मैदान पहुंचेगी। यहां आयोजित रामलीला में मुख्यमंत्री प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे।
इस अवसर पर राम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान का पूजन कर आरती भी उतारी जाएगी। विजयादशमी के दिन गोरखनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी देंगे। शाम को मंदिर में पारंपरिक भोज का आयोजन होगा, जिसमें जाति, धर्म और आर्थिक स्थिति के भेद से परे विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed