{"_id":"5f6f0f8ec4285671ca32f161","slug":"gorakhpur-zoo-working-organization-sent-demand-draft-to-central-zoo-authority","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर चिड़ियाघर का भेजा गया डिमांड ड्राफ्ट, जल्द आ सकती है सीजेडए की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर चिड़ियाघर का भेजा गया डिमांड ड्राफ्ट, जल्द आ सकती है सीजेडए की टीम
Sat, 26 Sep 2020 03:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Sep 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निर्माणाधीन चिड़ियाघर का काम 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कार्यदाई संस्था ने सेंट्रल जू अथॉरिटी को डिमांड ड्राफ्ट भी भेज दिया है। इस हफ्ते ही टीम आकर निगरानी कर सकती है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों गोरखपुर प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक में चिड़ियाघर निर्माण से जुड़ी टीम को बुलाया था। मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि अक्तूबर महीने के अंत तक हर हाल में निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन
कार्यदाई योजना निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह ने बताया कि चिड़ियाघर के अंदर निर्माण काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। निगम की तरफ से सेंट्रल जू अथॉरिटी को डिमांड ड्राफ्ट (10 हजार रुपए शुल्क) भी भेज दिया गया है। अब कभी भी टीम आकर निगरानी कर सकती है। टीम के निर्देश पर कुछ निर्माण काम करवाने होंगे तो उसे भी अंतिम रूप देकर खत्म किया जाएगा। टीम के ग्रीन सिग्नल देने के बाद परिसर को वन विभाग को सौंपा जाएगा। इसके बाद जानवरों को लाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन